दिल जीत लेगा ये नजारा! लंगूर ने दुकानदार को लगाया गले, वायरल वीडियो देखकर भावुक हुए लोग
- फोटो : एक्स
लंगूर का वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर हर दिन बंदर से लेकर जंगल के राजा शेर तक के वीडियो वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक लंगूर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। इसमें लंगूर एक शख्स को गले लगाता दिख रहा है। वायरल वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है।
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि अचानक एक लंगूर दुकान में दाखिल होता है और दुकानदार की गोद में चढ़ जाता है। इसके बाद वह दुकानदार की गोद में बैठकर उसे प्यार से गले लगा लेता है। इस अनोखे और भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि दुकान के भीतर दो लड़के आराम से बैठे हैं और मोबाइल चला रहे हैं। एक लड़का कुर्सी पर बैठा है और मोबाइल चलाने में इतना व्यस्त है कि उसे किसी चीज की खबर नहीं है। उसके पीछे बैठा लड़का लंगूर को आते देखता है और उसकी कुर्सी को हिलाता है। इसके बाद वो सतर्क हो जाता है।
दोस्त को बचाने के लिए खूंखार जानवर से भिड़ गए लोग, वीडियो देख लोग बोले- बिहारी दोस्त जरूर बनाना
सबसे पहले लंगूर दुकान में प्रवेश करता है और आगे की टेबल पर बैठ जाता है। फिर धीरे-धीरे टेबल से उतरता है और लड़के की गोद में बैठ जाता है। फिर लोग जो देखते हैं, वो बेहद भावुक करने वाला है। लंगूर फिर बंदर को गले लगा लेता है। इसी तरह वह कई बार लड़के को गले लगाता है और उससे चिपक जाता है।
हवा में टकराए दो लड़ाकू विमान, चार पायलटों की मौत, वायरल हुआ खतरनाक हादसे का वीडियो
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि लंगूर उससे बिछड़ गया हो और काफी लंबे समय बाद मिला हो। मानो वो कहा रहा है कि सिर्फ एक जादू की झप्पी चाहिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि सच में बहुत ही अद्भुत नजारा है। कई लोगों ने इसे भावुक करने वाला बताया है।