फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल जीत लेगा ये नजारा! लंगूर ने दुकानदार को लगाया गले, वायरल वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

Sat, 24 Oct 2026 04:23 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक लंगूर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। इसमें आप देख सकते हैं कि लंगूर दुकान में घुसकर दुकानदार की गोद बैठ जाता है और उसे प्यार गले लगा लेता है। 
विज्ञापन
दिल जीत लेगा ये नजारा! लंगूर ने दुकानदार को लगाया गले, वायरल वीडियो देखकर भावुक हुए लोग - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंगूर का वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर हर दिन बंदर से लेकर जंगल के राजा शेर तक के वीडियो वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक लंगूर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। इसमें लंगूर एक शख्स को गले लगाता दिख रहा है। वायरल वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हाल ही में एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि अचानक एक लंगूर दुकान में दाखिल होता है और दुकानदार की गोद में चढ़ जाता है। इसके बाद वह दुकानदार की गोद में बैठकर उसे प्यार से गले लगा लेता है। इस अनोखे और भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि दुकान के भीतर दो लड़के आराम से बैठे हैं और मोबाइल चला रहे हैं। एक लड़का कुर्सी पर बैठा है और मोबाइल चलाने में इतना व्यस्त है कि उसे किसी चीज की खबर नहीं है। उसके पीछे बैठा लड़का लंगूर को आते देखता है और उसकी कुर्सी को हिलाता है। इसके बाद वो सतर्क हो जाता है। 
विज्ञापन




दोस्त को बचाने के लिए खूंखार जानवर से भिड़ गए लोग, वीडियो देख लोग बोले- बिहारी दोस्त जरूर बनाना

सबसे पहले लंगूर दुकान में प्रवेश करता है और आगे की टेबल पर बैठ जाता है। फिर धीरे-धीरे टेबल से उतरता है और लड़के की गोद में बैठ जाता है। फिर लोग जो देखते हैं, वो बेहद भावुक करने वाला है। लंगूर फिर बंदर को गले लगा लेता है। इसी तरह वह कई बार लड़के को गले लगाता है और उससे चिपक जाता है।

हवा में टकराए दो लड़ाकू विमान, चार पायलटों की मौत, वायरल हुआ खतरनाक हादसे का वीडियो

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि लंगूर उससे बिछड़ गया हो और काफी लंबे समय बाद मिला हो। मानो वो कहा रहा है कि सिर्फ एक जादू की झप्पी चाहिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि सच में बहुत ही अद्भुत नजारा है। कई लोगों ने इसे भावुक करने वाला बताया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें