फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर टेबल पर रेंगता दिखा करैत सांप, साइलेंट किलर का वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े

Wed, 30 Sep 2026 12:09 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक करैत सांप का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह घर के अंदर टेबल पर रेंगता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
टेबल पर रेंगते सांप का वीडियो - फोटो : @Anusha_Sahil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करैत सांप का वायरल वीडियो: आप अपने कमरे में बैठकर रोज की तरह काम कर रहे हों और अचानक आपकी नजर कंप्यूटर टेबल पर रेंगते हुए सांप पर पड़ जाए। ऐसे में कुछ पल के लिए घबरा जाना स्वाभाविक है। कमरे में सांप को इतने करीब देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक करैत सांप घर के अंदर कंप्यूटर टेबल पर रेंगता दिखाई दे रहा है।

 

विज्ञापन

सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, घर के अंदर एक टेबल पर सांप रेंगता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जब सांप टेबल पर घूम रहा था, तभी कपल की नजर उस पर पड़ी। अचानक सामने सांप को देखकर दोनों कुछ पल के लिए घबरा गए। वीडियो में सांप कभी फर्श पर तो कभी टेबल पर रेंगता दिखाई देता है। घर के अंदर सांप की मौजूदगी से कपल काफी सहम गए। इसके बाद सावधानी बरतते हुए डंडे की मदद से सांप को कमरे से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।



113 किलो के खूंखार मगरमच्छ को गोद में उठाकर महिला ने जो किया वो खड़े कर देगा आपके रोंगटे, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन


देखें वीडियो-



वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
सांप के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- ये कपल बहुत किस्मत वाला था जो सही समय पर सांप को देख लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बेहतरीन चढ़ने वाले सांप होते हैं। अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां अक्सर सांप दिखाई देते हैं, तो दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। इन्हें कभी भी हल्के में न लें। 



साइलेंट किलर
करैत सांप को 'साइलेंट किलर' कहा जाता है, क्योंकि इसका डंसना इतना हल्का होता है कि सोते हुए व्यक्ति को इसका अहसास तक नहीं होता। इसका जहर सीधे तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है और धीरे-धीरे सांस रोक देता है। 


पल्सर बाइक पर खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, हरिद्वार पुलिस ने वीडियो शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें