फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा देश जहां के राजा ने की हैं 15 शादियां, अरबों की संपत्ति का है मालिक

Wed, 18 Dec 2019 03:03 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
स्वाजीलैंड के राजा - फोटो : Social media
एक ऐसा देश, जहां की कुल आबादी करीब 13 लाख है, लेकिन यहां के 63 फीसदी लोग अभी भी गरीबी रेखा से नीचे हैं। यानी कि न उनके पास भरपेट खाना खाने के लिए ही पैसे हैं और न ही पहनने के लिए कपड़े। लेकिन यहां के राजा के पास अरबों की संपत्ति है और ये संपत्ति दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। यह राजा ऐशो-आराम की जिंदगी जीता है। 
विज्ञापन

2 of 9
स्वाजीलैंड के राजा - फोटो : Social media
इस देश का नाम है 'द किंगडम ऑफ इस्वातिनी', जिसे पहले स्वाजीलैंड के नाम से जाना जाता था। साल 2018 में देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर यहां के राजा मस्वाती तृतीय ने इसका नाम बदलने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन

3 of 9
स्वाजीलैंड (द किंगडम ऑफ इस्वातिनी) - फोटो : Social media
दरअसल, (इस्वातिनी) स्वाजीलैंड एक अफ्रीकी देश है, जो 17 हजार 360 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह देश कुदरती तौर पर इतना खूबसूरत है कि इसे रहस्यों से भरा देश भी कहा जाता है। 

4 of 9
स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय और उनकी पत्नी - फोटो : Social media
यहां के राजा मस्वाती तृतीय को दुनिया के सबसे धनी राजाओं को गिना जाता है। उनके पास 14 अरब से भी ज्यादा की संपत्ति है। वह 19 रॉल्स रॉयस, 20 मर्सिडीज और 12 बीएमडब्ल्यू सहित कई लग्जरी कारों के मालिक हैं। इसके अलावा उनके पास खुद का एक हवाईअड्डा (एयरपोर्ट) और दो निजी जेट विमान भी हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
स्वाजीलैंड में फेस्टिवल के दौरान नृत्य करती लड़कियां - फोटो : Social media
इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में 'उम्हलांगा सेरेमनी' फेस्टिवल होता है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा कुंआरी लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं। इस फेस्टिवल में राजा के सामने कुंआरी लड़कियां डांस करती हैं। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्हीं लड़कियों में से राजा अपनी नई रानी चुनते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और समस्त प्रजा के सामने नृत्य करती हैं।  
विज्ञापन

6 of 9
स्वाजीलैंड - फोटो : Social media
इस्वातिनी में कई अजीबोगरीब नियम-कानून भी हैं। कहते हैं कि यहां शादी से पहले अगर लड़कियां गर्भवती हो गईं तो उनके परिवार पर जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माने के तौर पर उन्हें एक गाय देनी होती है। 
विज्ञापन

7 of 9
स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय - फोटो : Social media
इस्वातिनी के राजा मस्वाती तृतीय ने अप्रैल 1986 में यहां की सत्ता संभाली थी। तब वो महज 18 साल के थे और उस समय वह दुनिया के सबसे युवा शासक थे। 

8 of 9
स्वाजीलैंड के पूर्व राजा सोभुआ द्वितीय - फोटो : Social media
51 वर्षीय राजा मस्वाती तृतीय ने अभी तक 15 शादियां की हैं, जिससे उन्हें 23 बच्चे हैं। हालांकि उनकी सिर्फ पहली दो पत्नियों को ही शाही दर्जा प्राप्त है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मस्वाती तृतीय के पिता राजा सोभुआ द्वितीय भी अनेक शादियां करने के लिए जाने जाते थे। उनकी 125 पत्नियां थीं। 
विज्ञापन

9 of 9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्वाजीलैंड के राजा और उनकी पत्नी - फोटो : PTI
राजा मस्वाती तृतीय भारत भी आ चुके हैं। साल 2015 में भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वह अपनी सभी 15 पत्नियां, बच्चे और 100 नौकरों के साथ आए थे। उन्हें दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में ठहराया गया था, जिसमें उनके लिए 200 कमरे बुक किए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस कमरे में राजा मस्वाती ठहरे हुए थे, उसका किराया करीब डेढ़ लाख रुपये प्रतिदिन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें