फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पैंट खिसक गई नीचे, बच्चे का नहीं रुका डांस, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल, हर कोई बन गया जबरा फैन

Thu, 07 Aug 2025 05:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चों का एक समूह दिख रहा है। यह किसी डांस प्रतियोगिता का वीडियो लग रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डांस कर रहे बच्चे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पैंट खिसक गई नीचे, बच्चे का नहीं रुका डांस, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: कुछ लोगों में किसी काम को करने का ऐसा जुनून छा जाता है कि वो सबकुछ भूल जाते हैं। वो अपने लक्ष्य का, पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अब इन दिनों एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, बच्चा डांस कर रहा है और उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बारे में जानकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। लेकिन बच्चा डांस करता रहता है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चों का एक समूह दिख रहा है। यह किसी डांस प्रतियोगिता का वीडियो लग रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डांस कर रहे बच्चे नजर आ रहे हैं। इस समूह में एक बच्चे की डांस करते-करते पैंट नीचे खिसक जाती है। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैंट खिसक जाने के बाद भी बच्चा पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस कर रहा है। स्टेज पर सभी लोगों के सामने डांस करते बच्चे की पैंट नीच खिसक गई, लेकिन बच्चा घबराता या शर्माता नहीं है, बल्कि पूरे जोश के साथ नाचता रहा। पूरे ग्रुप ने धमाकेदार डांस किया और बच्चे का सभी का आखिरी तक साथ देना तारीफ के काबिल है। 
विज्ञापन




Viral Video: ब्रेड पकोड़ा नहीं जहर परोस रहे भैया, तेल के पैकेट को गर्म कड़ाई में डाला, वीडियो देख भड़के लोग

वायरल वीडियो को देखकर लोग बच्चे की तारफी कर रहे हैं। वीडियो पर लोग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, चाहे कुछ भी हो जाए, नृत्य को रोका नहीं जा सकता। एक अन्य शख्स का का कहना है कि क्या शानदार रवैया और आत्मविश्वास है। सलाम! यह हर किसी के बस की बात नहीं होती। एक और शख्स ने कहा कि मुझे लगता है कि इसी वजह से वह मंच पर मुख्य कलाकार हैं। 

Video: बेडरुम में लड़की ने छिपा रखा था खतरनाक राज और हमेशा रखती थी बंद, खुला तो देखते ही लोगों के उड़े होश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें