फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

iPhone 18 और iPhone Duo लॉन्च के बाद आई मीम्स की बाढ़, लोग बोले- बेचना पड़ेगा किडनी-लिवर, मजेदार रिएक्शन वायरल

Thu, 10 Sep 2026 02:51 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

एपल ने बुधवार रात लॉन्च इवेंट सरप्राइज एंड शाइन में अपना पहला फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ लॉन्च कर दिया, जिसकी कीमत भारत में 2,99,900 रुपये से शुरू होती है। अब इसकी कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। 
विज्ञापन
iPhone 18 और iPhone Duo लॉन्च के बाद आई मीम्स की बाढ़ - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एपल ने बुधवार रात लॉन्च इवेंट सरप्राइज एंड शाइन में अपना पहला फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ लॉन्च कर दिया। कंपनी ने आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन दिया है। यह अभी तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। इस फोन की कीमत भारत में 2,99,900 रुपये से शुरू होती है। ऐसे में सोशल मीडिया इसकी कीमत को लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। कई लोगों का कहना है कि इस फोन को तो खरीदने के लिए किड़नी बेचनी पड़ेगी, कुछ लोगों का कहना है कि आईफोन अब सैमसंग से नहीं, बल्कि रॉयल एनफील्ड से मुकाबला कर रहा है। iPhone 18 और आईफोन डुओ की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ गई है। 
विज्ञापन


आईफोन को हर बार उसके कुछ नएपन के लिए जाना जाता है। लेकिन फोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसमें कुछ ज्यादा अंतर नजर नहीं आता। एक शख्स ने आईफोन 18 और आईफोन 17 में अंतर दिखाया है।

विज्ञापन


लोगों ने आईफोन के कैमरा डिजाइन के लिए एक फेमस मीम शेयर किए हैं। इसमें शख्स ने दिखाने की कोशिश की है कि जिस तरह मीम में तीनों शख्स चिपक कर खड़े हैं, आईफोन के कैमरे का डिजाइन भी कुछ हद तक ऐसा ही है।

मासूम के साथ बंदर की प्यारी मस्ती, वायरल हुआ अनोखा वीडियो, देखकर नहीं होगा यकीन

एक शख्स ने आईफोन डुओ को लेकर मीम शेयर किया है और कहा कि iPhone Duo इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे खरीदने के लिए आपको अपनी दोनों किडनी और लिवर भी बेचना पड़ेगा।



एक शख्स ने अजय देवगन के डायलॉग को आईफोन के लिए इस्तेमाल किया है, कुछ नहीं बदला यार, आज भी सब कुछ वैसे का वैसा ही है।

वायरल वीडियो: ट्रेन में खाने के बड़े बर्तनों के साथ पहुंची महिला, बर्थ पर ही सजा दी चिकन-चावल की दावत


एक शख्स ने रॉयल एनफील्ड और आईफोन डुओ की तुलना करते हुए लिखा है कि Royal Enfield Himalayan OG 440 की ऑन-रोड कीमत 2.80 लाख रुपये (फुल टैंक, ऑफ-रोडिंग, हाईवे ट्रिप्स, ढेर सारी यादें), तो वहीं  iPhone Duo 256GB की कीमत 2.99 लाख  आप असल में एक नई एडवेंचर बाइक ऑन-रोड खरीद सकते हैं, पूरे भारत में घूम सकते हैं और फिर भी आपके पास ₹30,000 बच जाएंगे।













और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें