हवाई जहाज में घूमता नजर आया सांप, फ्लाइट को करनी पड़ी कैंसिल
- फोटो : AI
हवाई जहाज में सफर के दौरान कभी-कभी ऐसा कोई घटना होती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है। लेकिन एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसमें लोगों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल एक विमान के केबिन में कालीन के नीचे सांप देखा गया जिसके बाद हड़कंप मच गया।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के फुकुओका एयरपोर्ट पर यह घटना घटी है। जापान एयर कम्यूटर के एक विमान में करीब 40 सेंटीमीटर लंबा सांप देखा गया, जिसके बाद सांप की तलाश शुरू हुई।लेकिन यह पता नहीं पाया कि वह विमान के अंदर कैसे पहुंचा।
जहाज में रेंग रहा था सांप
फुकुओका एयरपोर्ट पर तैनात एक मैकेनिक ने हवाई जहाज के केबिन में फर्श पर बिछे कालीन के नीचे सांप को देखा। सबसे हैरानी वाली बात है कि विमान का क्रू उड़ान की तैयारी कर रहा था। विमान को रनवे की तरफ ले जाने की प्रक्रिया चल रही थी। यह विमान उसी दिन इजुमो एयरपोर्ट से उड़ान भरकर पहुंचा था। विमान को यात्रियों को लेकर कागोशिमा प्रांत के लिए रवाना होना था, लेकिन केबिन में सांप मिलने के बाद विमान की उड़ान रद्द कर दी गई।
इस बाद सांप को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। वन्यजीवों को पकड़ने में माहिर एक विशेषज्ञ को बुलाया गया। हालांकि, इस घटना का सबसे बड़ा सवाल यह रहा है कि सांप विमान के अंदर कैसा पहुंचा।
क्या छिड़ने वाला है विनाशकारी युद्ध, दुनिया में मचेगी भयानक तबाही? नास्त्रेदमस की ये दो भविष्यवाणियां हुईं सच!
कैसे विमान में पहुंचा सांप?
करीब 40 सेंटीमीटर लंबे इस सांप को बताया गया है कि यह खतरनाक नहीं होता है। इसके बाद भी विमान में सांप की मौजूदगी सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला था। इसलिए विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई। जापान एयरलाइंस ने इस घटना पर यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है। कंपनी का कहना है कि इसस पहले विमान के केबिन में सांप घुसने का कोई मामला सामने नहीं आया है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हालांकि, विमान के केबिन में सांप कैसे पहुंचा, यह अभी भी पहेली है।