श्रीकृष्ण बने बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, क्रिएटिव ड्रेसिंग पर फिदा हुआ इंटरनेट, लोग बोले- वाह
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कुल्फी के ठेले पर पहुंचकर दुकानदार से पूछता है कि क्या वह कुत्तों के लिए अलग से बिना चीनी वाली कुल्फी भी बनाते हैं। कुल्फी विक्रेता हां में जवाब देते हुए बताता है कि वह कुत्तों के लिए ऐसी खास कुल्फी तैयार करता है। उसके मुताबिक, कई लोग यह कुल्फी अपने पालतू कुत्तों के साथ-साथ गली में रहने वाले कुत्तों को खिलाने के लिए भी खरीदकर ले जाते हैं।
देखें वीडियो-
कुत्तों के लिए बिना चीनी की खास कुल्फी
आम कुल्फी और अन्य मीठी चीजों में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो कुत्तों के लिए उपयुक्त नहीं मानी जाती। इसी को ध्यान में रखते हुए इस दुकानदार ने कुत्तों के लिए अलग तरह की कुल्फी तैयार करने का तरीका अपनाया है। इस खास कुल्फी में चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता, ताकि इसे बेजुबान जानवरों को खिलाया जा सके।
बेजुबान जानवरों के लिए किया जा रहा अनोखा प्रयास
वीडियो में आगे नजर आता है कि इसे रिकॉर्ड करने वाला शख्स अपने कुत्ते के लिए भी वहीं से खास कुल्फी खरीदता है और उसे खिलाता है। कुल्फी वाले की छोटी-सी दुकान और बेजुबान जानवरों के लिए किया जा रहा यह अनोखा प्रयास लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स बुजुर्ग दुकानदार के जानवरों के प्रति प्यार और उनकी इस छोटी-सी पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी थी ट्रेन, मां-बेटी की मजबूरी देख मैनेजर ने दिखाई इंसानियत, वायरल हुआ वीडियो
नेपाल बाढ़ का कहर, उजड़े घर के सामने बैठा रहा कुत्ता, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
कुत्तों के लिए स्पेशल कुल्फी बनाते शख्स के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई व्यूज और लाइक मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- क्यूटी अंकल। दूसरे शख्स ने लिखा- इस छोटी सी दुकान से कई बेजुबान जानवरों को भी गर्मी में राहत मिल रही है।