फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: तूफान में खिलौनों की तरह पलट गए हवाई जहाज, इटली एयरपोर्ट का डरावना वीडियो वायरल

Sun, 23 Aug 2026 06:03 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इटली के एयरपोर्ट का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तूफानी हवा की वजह से विमान खिलौन की तरह पलटते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
तूफान में खिलौनों की तरह पलट गए हवाई जहाज - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर हवाई जहाज के टेकऑफ और लैंडिंग की कई तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलते हैं। लेकिन इटली के ऊत्तरी इलाके से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। अचानक तेज तूफानी हवाओं के चलने के बाद वहां खड़े विमान हिलने लगे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ हल्के प्रोपेलर विमान तेज हवा की वजह से अपनी जगह पर डगमगा रहे हैं। गीले रनवे पर विमान धीरे-धीरे खिसकते और घूमते नजर आ रहे हैं। हवा के तेज की वजह से विमान किसी खिलौने की तरह हिल रहे हैं।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अगस्त को उत्तरी इटली के एमिलिया-रोमाना क्षेत्र में अचानक मौसम बदल गया। फोर्ली और आसपास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश होन लगी। तूफान करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गया था। एयरपोर्ट पर खड़े छोटे विमान इतनी तेज हवा को नहीं झेल पाए। कमर्शियल विमानों की तुलना में हल्के प्रोपेलर विमानों का वजन काफी होता है, जिसके कारण इन विमानों पर तेज हवा का अधिक असर हो सकता है। 

बारिश के कारण रनवे हो गया गीला

तूफाने के साथ तेज बारिश होने की वजह से रनवे गीला हो गया और तेज हवा लगातार विमान पर दबाव बना रही थी। वीडियो में हवा के प्रभाव को देखा जा सकता है। तेज हवा की वजह से विमान अपनी जगह से हिलकर खिसकने लगते हैं। वीडियो में कोई बड़ा यात्री विमान नहीं खिसकता है, बल्कि छोटे विमान ही तेज हवा की चपेट में आते हैं।
विज्ञापन




Viral Video: मां-पिता नहीं थे पास, कमांडर के गले लगते ही छलक पड़े सैनिक के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो

तूफान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले लोग हैरान हैं कि कैसे तेज हवा में विमान खिसक रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अगर रनवे पर कोई व्यक्ति होता, तो स्थित बिगड़ सकती थी। वीडियो में तेज हवा के कारण विमान इधर-उधर सरकते दिख रहे हैं। इसके कारण कई लोग इसे देखने के बाद फिल्मी सीन बता रहे हैं। 

Lunar Eclipse 2026: इस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, चांद हो जाएगा खून की तरह लाल

सबसे अच्छी बात यह रही है कि तूफान के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। तूफानी हवाएं विमान को धकेल रही थी, जिसे देखकर किसी हादसे के होने से इंकान नहीं किया जा सकता है। हालांकि, अच्छी बात यह रही है कि किसी कोई जनहानि नहीं हुई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें