मामदानी के पीछे खड़े शख्स के अजीब एक्सप्रेशन वायरल
- फोटो : एक्स
वीडियो: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान मामदानी के एक सार्वजनिक कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 20 नवंबर को सिटी हॉल में भाषण के दौरान मामदानी के पीछे एक शख्स खड़ा था। इसके अजीबोगरीब हाव-भाव ने लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो में वह अचानक आंखें घुमाते और अलग-अलग तरह के चेहरे बनाते दिखाई देता है।
भाषण से ज्यादा शख्स के एक्सप्रेशन की चर्चा
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान मामदानी के भाषण की जगह पीछे खड़े उस शख्स पर टिक गया। उसके आंखें घुमाने और असामान्य एक्सप्रेशन देने के अंदाज को लेकर लोगों ने तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने उसे एलियन बताया तो कुछ ने मजाक में रेप्टिलियन यानी छिपकली जैसे जीव होने की बात कही।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक शख्स ने दावा करने के अंदाज में मजाक में लिखा कि छिपकली जैसे जीव वर्षों से इंसानों के बीच रहकर राजनीति और सत्ता को नियंत्रित कर रहे हैं। दूसरे शख्स ने भी इसी तरह की टिप्पणियों और मीम्स के जरिए वीडियो पर प्रतिक्रिया दी।
हिंदी नहीं जानता NRI बच्चा, फिर भी गाया 'जब जिद पे आ गईं पार्वती' गाना, रशियन मां का रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल
हालांकि, शख्स को एलियन या रेप्टिलियन बताने वाले दावों का कोई प्रमाण नहीं है। यह प्रतिक्रियाएं एक पुरानी साजिश की थ्योरी से जुड़ी हैं, जिसमें दावा किया जाता है कि सरीसृप जैसे रूप बदलने वाले जीव इंसानों का रूप धारण कर सत्ता और समाज के प्रभावशाली पदों पर बैठे हैं।
जर्मनी में शाम 5 बजे खाली हो जाते हैं ऑफिस, भारतीय महिला ने बताया वहां का वर्क कल्चर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
4 दिन तक नॉनस्टॉप 5700 किमी की उड़ान, बिना रुके मणिपुर से सोमालिया पहुंचा अमूर बाज, वैज्ञानिक भी हैरान
पहले भी वायरल हो चुके हैं इस तरह के वीडियो
अमेरिका में सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान लोगों के असामान्य हाव-भाव को लेकर साजिश की थ्योरी और मीम्स वायरल होने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। डोनाल्ड ट्रंप के करीबियों से जुड़े कुछ वीडियो भी इसी तरह सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुके हैं।
फिलहाल, मामदानी के पीछे खड़े इस शख्स की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है। उसके कुछ सेकेंड के अजीब एक्सप्रेशन ने सोशल मीडिया पर चर्चा और मनोरंजन का नया विषय जरूर बना दिया है।