फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर! मुफ्त में बांटे जाएंगे Apple के फोन

Sat, 19 Sep 2026 01:16 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

चंडीगढ़ में 22 सितंबर को आईफोन का लंगर किया जाएगा। इसमें लोगों को मुफ्त में आईफोन 17 जैसे प्रीमियम मोबाइल बांटे जाएंगे। राजा डी किंग नाम के शख्स ने यह एलान किया है। 
विज्ञापन
इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर! मुफ्त में बांटे जाएंगे Apple के फोन - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। ज्यादातर लोग आईफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन कम बजट होने की वजह से नहीं खरीद पाते हैं। एप्पल के नए फोन आईफोन 18 प्रो की बिक्री शुरू हो चुकी है। अब कुछ लोगों को आईफोन मुफ्त में मिलने जा रहा है। एक शख्स ने यह दावा किया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शख्स ने दावा किया है कि वे आईफोन का लंगर लगाएंगे। आईफोन का लंगर 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आयोजन होगा। इसके लिए चुनिंदा लोगों की सूची निकाली जाएगी और उनकी नाम की घोषणा की जाएगी। 

राजा डी किंग नाम के शख्स ने यह घोषणा की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राजा डी किंग ने कहा कि आईफोन का डिस्ट्रीब्यूशन खुले तौर पर किया जाएगा और कार्यक्रम में सभी लोगों का स्वागत है। 
विज्ञापन


 

रेलवे की चादर लेकर निकली दीदी, पकड़े जाने पर बदल गए तेवर, वायरल हुआ वीडियो

पहले भी करा चुके हैं पेट्रोल और सोने के सिक्कों का लंगर

राजा डी किंग इससे पहले पेट्रोल और सोने के सिक्कों के लंगर का आयोजना कर चुके हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। अब वह 22 सितंबर को आईफोन के लंगर का आयोजना करने जा रहे हैं। शख्स ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों के सामने लोगों के नाम निकाले जाएंगे। जिनके नाम निकाले जाएंगे, उन लोगों को सभी के सामने लाइव आईफोन दिए जाएंगे। 

पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल, देखें वीडियो

लंगर में कौन सा मॉडल को बांटा जाएगा?

वीडियो में शख्स ने दावा किया है कि आईफोन 17 और उससे ऊपर के मॉडल को बांटा जाएगा। उनका कहना है कि चंडीगढ़ और मोहाली के जिन लोगों का नाम लकी ड्रॉ में निकलेगा, उनको आईफोन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईफोन 22 सितंबर के बाद भी बांटा जाएगा, जिसमें दूसरे शहरों के लोगों के नाम शामिल होंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें