11 जून 1895 को दुनिया की पहली प्रोफेशनल कार रेस हुई थी। इस रेस में पहले नंबर पर एमिले लेवासर पहुंचे थे, जिन्होंने 48.47 घंटे में 1178 किलोमीटर की दूरी तय की थी, लेकिन उन्हें विजेता नहीं माना गया था। दरअसल, यह रेस चार सीटर कार की थी, लेकिन लेवासर दो सीटर कार में सवार थे। आधिकारिक तौर पर रेस का विजेता पॉल कोचलिन को घोषित किया गया था, जो रेस में तीसरे स्थान पर आए थे।