interesting facts about the sun
- फोटो : Istock
हमारे सौर मंडल का सूर्य एक तारा और केंद्र है। इसका गुरुत्वाकर्षण हमारे सौर मंडल को एक साथ बांधकर रखता है। सूरज के चारों तरफ ग्रह, क्षुद्र ग्रह, धूमकेतु और अंतरिक्ष मलबे के छोटे टुकड़े घूमते हैं। सबसे खास बात यह है कि सूर्य का अपना कोई चंद्रमा नहीं है। सूर्य की परिक्रमा 8 ग्रह, 5 बौने ग्रह, हजारों क्षुद्र ग्रह, लाखों धूमकेतु और बर्फीले पिंड करते हैं।