फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो खूंखार तानाशाह, जिसके राज में देशभर के लोगों को मिलती थी मुफ्त बिजली

Wed, 19 Feb 2020 10:21 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मुअम्मर गद्दाफी - फोटो : Social media
आमतौर पर तानाशाहों को उनकी क्रूरता और बर्बरता के लिए जाना जाता है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी तानाशाह था, जो खूंखार तो था ही, लेकिन इसके साथ ही उसने देश की जनता के लिए जो किया, वो शायद ही किसी देश के शासक या प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने किया हो। आइए जानते हैं इस तानाशाह के बारे में, जिसकी बहुत सारी बातें लोग जानते भी नहीं होंगे। 

विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस तानाशाह के नाम है मुअम्मर गद्दाफी, जो लीबिया का पूर्व शासक था। गद्दाफी ने अपने राज में पूरे देश के लोगों का बिजली बिल माफ कर दिया था। लोग जितनी भी बिजली इस्तेमाल करते थे, उसका सारा खर्च सरकार उठाती थी। 
विज्ञापन

3 of 6
मुअम्मर गद्दाफी - फोटो : Social media
गद्दाफी ने अपने राज में यह तय कर दिया था कि लीबिया के हर नागरिक को उसका खुद का घर देना सरकार की जिम्मेदारी है। कहा जाता है कि गद्दाफी ने कसम खाई थी कि जब तक देश के हर व्यक्ति को उसका खुद का घर नहीं मिल जाता, तब तक वो भी अपने माता-पिता के लिए घर नहीं बनवाएगा। 

4 of 6
मुअम्मर गद्दाफी - फोटो : Social media
लीबिया का तानाशाह बनने के बाद गद्दाफी ने अपना खुद का बैंक खोल लिया था। इस बैंक की सबसे बड़ी सुविधा ये थी कि देश के लोगों को लोन लेने पर ब्याज नहीं देना पड़ता था, सिर्फ उन्हें ली हुई लोन की रकम ही चुकानी पड़ती थी। 
विज्ञापन

5 of 6
मुअम्मर गद्दाफी - फोटो : Social media
कहते हैं कि लीबिया में शादी करने वाले हर जोड़े को गद्दाफी की तरफ से 50 हजार डॉलर यानी करीब 35 लाख रुपये दिए जाते थे। इसके अलावा यहां बच्चों के जन्म के समय भी महिला और उसके बच्चे को करीब तीन लाख रुपये दिए जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुअम्मर गद्दाफी - फोटो : Social media
मुअम्मर गद्दाफी को 'कर्नल गद्दाफी' के नाम से भी जाना जाता था। उसने लीबिया पर करीब 42 साल तक राज किया, लेकिन साल 2011 में 20 अक्तूबर को गद्दाफी को सिर्त शहर में एक संदिग्ध सैन्य हमले में मार गिराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें