जर्मनी का नाम तो आपने सुना ही होगा। वही जर्मनी, जहां का तानाशाह हिटलर था, जिसकी वजह से द्वितीय विश्वयुद्ध हुआ था। वैसे तो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यह देश बिल्कुल कंगाल हो चुका था, लेकिन आज इसकी गिनती दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देशों में की जाती है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आज पूरी दुनिया में सबसे पहला नाम किसी देश का आता है तो वो है जर्मनी। इस देश से जुड़े और भी कई ऐसे रोचक तथ्य हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।