जब किताबें हाथ में होती हैं, तो सुविधाओं से भरे कमरा, लाइट, टेबल, कुर्सी और पंखे की जरूरत भी पड़ती है। छात्र तब ही मन लगाकर पढ़ाई कर सकते हैं। लेकिन यह पूरा सच नहीं है, क्योंकि कुछ छात्र इन सभी सुविधाओं के बिना भी मन लगाकर पढ़ाई करते हैं और कमाल भी करते हैं। इसी तरह का एक छात्र गोरखपुर में पेट्रोल पंप पर नजर आया, जो दूसरों के लिए प्रेरणा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोरखपुर के किसी पेट्रोल पंप का है, जिसे सब इंस्पेक्टर रोहित साहू ने रिकाॅर्ड किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि जिसके अंदर जुनून हो उसे कोई रोक नहीं सकता है। ये बहुत ही प्रेरणा देने वाला दृश्य था।
Viral Video: खाई में फंसी बकरी के लिए फरिश्ता बना JCB ड्राइवर, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
रोहित ने रात के समय वीडियो रिकाॅर्ड किया है। पेट्रोल पंप पर एक लड़का किताब पढ़ता दिखाई देता है। वो पूछते हैं क्या पढ़ रहे हो, वो जवाब देते हैं। वो फिर पूछते हैं कितना पढ़े हो जवाब मिलता है बीबीए कर रहा हूं। रोहित कहते हैं, रात में ड्यूटी भी करते हो। सुबह पढ़ते हो, तो वो हां में जवाब देता है। फिर रोहित ने कहा कि ऐसे ही मेहनत करते रहो, सफल जरूर होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Science News: हैदराबाद के युवक ने की ब्लैक होल स्टार की खोज, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा, जानिए कौन हैं रोहन नायडू
लोग उस लड़के को खूब आशीर्वाद दे रहे हैं। उनके आगे पढ़ने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है किबस सफल होने के बाद किसी का अहित मत करना। रोहित ने खुद भी कमेंट किया है। लिखा है कि लोग सिर्फ मोबाइल चलाते रहते हैं लेकिन इस लड़के से हम सबको सीख लेनी चाहिए।