JCB की मदद से खाई में फंसी बकरी निकालता शख्स
- फोटो : @desikishu
JCB Driver Rescued Goat Viral Video In Hindi: इंटरनेट पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो बिना किसी संवाद के सीधे लोगों के दिल को छू जाते हैं। ऐसे ही एक JCB ड्राइवर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह खाई में फंसी एक बकरी को बचाने के लिए नीचे पहुंच जाता है।
वीडियो में एक बकरी गहरी खाई में फंसी नजर आती है। उसे सुरक्षित बाहर निकालना आसपास मौजूद लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। काफी सोच-विचार के बाद बकरी के रेस्क्यू के लिए जेसीबी की मदद लेने का फैसला किया जाता है। जेसीबी के अगले हिस्से को धीरे-धीरे खाई की ओर नीचे उतारा जाता है। इस दौरान एक युवक जेसीबी के आगे वाले हिस्से पर बैठकर नीचे जाता दिखाई देता है और ड्राइवर को हाथ के इशारे से सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने का संकेत देता है।