रात 1 बजे सड़क पर शख्स ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा तारीफ
- फोटो : Instagram
Singapore Viral Video: आज कल अक्सर लोग जल्दबाजी में ट्रैफिक नियमों का पालन करना भूल जाते हैं। कई बार लोग जान बुझकर नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं। लोग खाली सड़क देखकर रेड लाइट पार देते हैं। लेकिन अब इन दिनों सिंगापुर का एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के करीब 1 बजे एक व्यक्ति सुनसान सड़क पर भी ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करता है।
सिंगापुर में रहने वाली एक भारतीय महिला ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में दिखी शख्स की छोटी-सी आदत ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को साढ़े चार करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है।
क्यों वायरल हो रहा है वीडियो?
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति रात में पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग के पास खड़ा नजर आ रहा है। सड़क पूरी खाली और आसपास कोई वाहन भी नहीं दिख रही है। इसके बाद भी वह व्यक्ति सड़क पार नहीं करता है, क्योंकि वह पैदल यात्रियों के लिए लगी ट्रैफिक लाइट के हरी होने का इंतजार कर रहा है। सिग्नल हरा होने के बाद वो आराम से सड़क पार करता है। यह सामान्य सा दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि उन्हें समझ नहीं आता है कि यह आदत है, अनुशासन है या लोगों की सोच, लेकिन यह छोटी सी बहुत कुछ बताती है।
वीडियो पर टेस्ट में लिखा है कि रात 1 बजे किसी अनजान व्यक्ति को पैदल सिग्नल के हरा होने का इंतजार करते देखना यह दिखाता है कि छोटी-छोटी आदतें किसी देश की पहचान बन जाती हैं। इस वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। लोगों का कहना है कि हर किसी को इस व्यक्ति से सीखने की जरूरत है।