फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रेलवे स्टेशन पर लड़के ने ऐसे उड़ा दिया शख्स का मोबाइल, हर किसी को सीख देने वाला है वायरल वीडियो

Mon, 23 Jun 2025 06:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे चोर ने अपनी योजना के मुताबिक, एक शख्स का मोबाइल उड़ा दिया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लड़के ने ऐसे उड़ा दिया शख्स का मोबाइल - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: रेलवे स्टेशन जैसी सार्वजनिक जगहों पर अक्सर चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हालात यह है कि दिनदहाड़े जेबकतरों के गिरोह ट्रेन में सवार होकर और स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल फोन और पर्स पर चोरी कर रहे हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सीसीटीव कैमरे लगे हुए हैं। इसके बाद भी इन चोरों के हौसले बुलंद हैं और उनके अंदर कानून का कोई डर नहीं दिखाई देता है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अब एक रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे चोर अपनी योजना के मुताबिक, एक शख्स का मोबाइल उड़ा देता है। अब सीसीटीव फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। मोबाइल चोरी करने के लिए उसे जो भी किया है, वो बेहद हैरान करने वाला है और हम सभी को सतर्क करने वाला है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Shamim Siddqui नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेशन पर लगी पत्थर की कुर्सी पर एक शख्स लेटा हुआ है और एक शख्स पर बैठकर मोबाइल चल रहा है। वहीं एक लड़का खड़ा है और ईधर-उधर टहल रहा है।
विज्ञापन


Israel Iran War: अयातुल्ला खामेनेई का दाहिना हाथ क्यों हमेशा चिपका रहता है? वजह जानकर सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

टहल रहे लड़के की नजर बैठ शख्स की मोबाइल पर है और वो उसे चोरी करने मौक देख रहा है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, घूम रहा लड़का कुर्सी पर बैठे शख्स के पीछे खड़ा होता है और एक स्प्रे उसके मुंह पर छिड़क देता है। इसके बाद लड़का परेशना होता है और अपना मुंह पोछने लगता है। धीरे-धीरे बैठा शख्स बेहोश हो जाता है, जिसके बाद लड़का उसे हिलाकर देखता है और जब वह कोई जवाब नहीं देता है, तो मोबाइल लेकर वहां से भाग जाता है। 

वीडियो देखने के लिए यहां पर करें क्लिक

Goldsboro B-52 crash: जब अपने ही परमाणु बम से अमेरिका में मचने वाली थी तबाही, जानिए क्या है खौफनाक घटना

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह देश के किस रेलवे स्टेशन का वीडियो है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें