फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ट्रैफिक पुलिस ने कॉलर पकड़कर लड़के को मारा थप्पड़, तो शख्स ने भी पलटकर जड़ दिया तमाचा

Mon, 23 Jun 2025 05:35 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: घटना तब शुरू हुई जब ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने नियम तोड़ रहे युवक को रोका। इस पर युवक आग बबूला हो गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा युवक - फोटो : इंस्टाग्राम@akbarsh69118135
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है, जिसमें एक युवक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच सड़क पर जोरदार झड़प होती दिखाई दे रही है। यह मामला कल्याण शहर का है, जहां कल्याण-शहाद रोड पर ट्रैफिक जाम के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति और ट्रैफिक पुलिस के बीच मारपीट हो गई। युवक की पहचान मयूर केने के रूप में हुई है, जो अपनी बाइक को रॉन्ग साइड से लेकर आ रहा था। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना तब शुरू हुई जब ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने नियम तोड़ रहे युवक को रोका। इस पर युवक आग बबूला हो गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। वायरल हो रहे वीडियो में मयूर केने को पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ते हुए और गाली देते हुए देखा जा सकता है।
 

पुलिसकर्मी को युवक ने मारा
वीडियो के शुरुआती हिस्से में युवक पुलिसकर्मी की शर्ट का कॉलर जोर से पकड़े होता है, जिससे गुस्से में आकर पुलिसवाला उसे एक थप्पड़ मार देता है। बदले में युवक भी तुरंत पलटकर पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे काबू में लाने की कोशिश करता है, लेकिन युवक एग्रेसिव होकर जवाब देता है और स्थिति और भी कंट्रोल के बाहर हो जाती है।
विज्ञापन


नहीं होता युवक का गुस्सा कम
कुछ ही पलों में एक दूसरा ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां पहुंचता है और वह भी अपने साथी की मदद करता है। फिर भी युवक का गुस्सा कम नहीं होता और वह पुलिसवालों पर हमला करता रहता है। वीडियो में यह पूरा संघर्ष करीब 40 सेकंड तक चलता है और फिर वीडियो वहीं खत्म हो जाता है। घटना के दौरान सड़क पर काफी लोग मौजूद थे, जो पूरी मारपीट को चुपचाप देख रहे थे। किसी ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश नहीं की। भीड़ तमाशबीन बनी रही, जबकि पुलिस और युवक के बीच हाथापाई जारी रही।

कानून के प्रति लोगों की लापरवाही पर खड़े किए गंभीर सवाल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @akbarsh69118135 नाम के यूजर ने शेयर किया। उन्होंने लिखा, "कल्याण नगर मार्ग पर शाहद फ्लाईओवर के पास ट्रैफिक जाम के दौरान ट्रैफिक पुलिस और एक ड्राइवर के बीच झड़प। घटना कल रात की है।" इस पूरी घटना ने ट्रैफिक व्यवस्था और कानून के प्रति लोगों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां नियम तोड़ना और पुलिस से भिड़ जाना आम बात बनती जा रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें