फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: ऑस्ट्रेलिया में ये भारतीय शख्स एक दिन में कमाता है 40000 रुपये, लोगों की दी ये बड़ी सलाह

Sun, 19 Apr 2026 09:21 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral: ऑस्ट्रेलिया गए एक भारतीय ने बताया है कि वो एक दिन 35 से 40 हजार रुपये कमा लेता है। उसने सोशल मीडियो पर वीडियो शेयर करके यह बात बताई है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में ये भारतीय शख्स एक दिन में कमाता है 40000 रुपये - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral: ऑस्ट्रेलिया में पैसा कमाने गए एक भारतीय ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। यह तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कहता है कि विदेश जाकर गरीबी मिटाने की बात करता है। लेकिन वीडियो में पहले वो कहता है कि मत आओ ऑस्ट्रेलिया, क्योंकि यहां कुछ नहीं रखा? वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। शख्स का नाम रविंदर है और वो दिन के 42 हजार रुपये कमाता है। आइए जानते हैं कि आखिर वो वीडियो में क्या बताता है? 

विज्ञापन


वीडियो की शुरुआत करते ही कहता है कि भई, मत आओ, ऑस्ट्रेलिया में कुछ नहीं रखा। यह सुनकर लोग सोच में पड़ गए आखिर उसने दूसरों को ऑस्ट्रेलिया आने से क्यों मना कर रहा है? रविंदर ने आगे कहा कि सुबह के 7 बजे काम शुरू कर दिया था और रात के 12 बज गए। हालांकि, बीच में वह 2 से 3 घंटे के लिए घर भी गए थे। वहां पर खाना खाया, बच्चों के साथ खेला और फिर काम पर वापस आ गए, शरीर में कोई दर्द भी नहीं था।

उन्होंने कहा कि ऐसे दिन के उन्होंने 650-700 डॉलर कमा लिए। यह भारतीय रुपये में 35 से 40 हजार हुए। रविंदर कहा कि इतनी तो उनकी भारत में महीनेभर की सैलरी थी। तो भारत में उनको कितनी अधिक मेहनत करनी पड़ती थी। उनका कहना है कि यहां पर एक दिन की कमाई से पूरे दिन का राशन आ जाता है। रविंदर लोगों को अमीर देश में जाकर मेहनत करने और कमाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन





Science News: कैसे 24000 साल बाद जिंदा हुआ ये रहस्यमयी जीव? वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश

रविंदर ने आगे कहा कि हम जिस गरीबी में पैदा हुए हैं, उस गरीबी को मिटाओ। बहुत खुशी होगी। आज मैं सोचना हूं मैं अपने माता-पिता से ज्यादा कमाने लगा हूं। लेकिन मैं अभी उनके जितनी मेहनत नहीं कर पाता हूं। शायद उन्होंने जितनी कठिनाइयों का सामना किया है, मैं नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि उन्होंने मुझे इतना सक्षम बना दिया है। 

Video: वायरल हुआ असली लायन किंग मोमेंट, चट्टान पर दिखा शेरनी का रॉयल अंदाज, वीडियो देखकर लोग हुए हैरान

रविंदर वीडियो में साफ-साफ भारतीयों को विदेश में जाकर अच्छे पैसे कमाने और अपनी गरीबी मिटाने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन गरीबी मिटाने का सिर्फ एक रास्ता है संघर्ष और मेहनत है। अगर आपने मेहनत की। तभी आप गरीबी के चक्रव्यूह से बाहर निकल सकते हैं। 

वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग विदेश जाकर कमाने वाली बात रविंदर से नाराजगी जता रहे हैं, तो कई लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें