फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़की ने कर दी मोबाइल चोर की ऐसी पिटाई, जमकर चले लात-घूंसे; वायरल हो गया वीडियो

Mon, 21 Apr 2025 12:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mobile Thief Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की ने मोबाइल चोर की चप्पलों से पिटाई कर दी है।
विज्ञापन
कानपुर में लड़की ने मोबाइल छीनने वाले शख्स की जमकर की पिटाई। - फोटो : X/@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kanpur Viral Video: जब भी कोई सड़क किनारे मोबाइल पर बात करते हुए जाता है तो लोग उसे कहते हैं कि भाई ऐसा मत करो या फिर मोबाइल को सड़क की दूसरी तरफ रखने को कहा जाता है। यही नहीं, घर वाले भी अपने अपने बच्चों को समझाकर भेजते हैं कि मोबाइल पर रास्ते में बात न करना वरना कोई छीन लेगा।

विज्ञापन


हम ऐसी बातें आपको इसलिए याद दिला रहे हैं क्योंकि इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें जैसे ही चोर लड़की के मोबाइल पर झपट्टा मारता है तो लड़की उस मोबाइल छीनने वाले को दबोच लेती है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। तो चलिए आप भी इस वीडियो को देख लें और जानें इसमें है क्या...

क्यों मारा लड़की ने?

दरअसल, एक लड़की सड़क पर जा रही थी और तभी मोबाइल चुराने वाले चोर ने लड़की के मोबाइल पर झपट्टा मारा और उसे छीनने की कोशिश की। पर यहां पर लड़की ने दौड़कर मोबाइल चोर को पकड़ लिया और इसके बाद लड़की ने मोबाइल चोर को खूब मारा।
विज्ञापन


जैसे ही मोबाइल चोर लड़की के हत्थे चढ़ा तो लड़की ने अपनी चप्पल उतारकर उसे खूब मारा। लड़की ने चोर के गाल पर चप्पल ही चप्पल बजा दिए। वहीं, इस मौके पर आसपास भीड़ जमा हो गई और लोगों ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए यानी चोर को थप्पड़ ही थप्पड़ लगा दिए। वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का बताया जा रहा है।

काफी देखा जा रहा है वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया गया। जहां पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो साढ़े 35 हजार से बी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, इस पर कमेंट करने वाले और लाइक करने वालों की भी भरमार है।

लोगों ने कमेंट कर दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जैसे एक यूजर ने लिखा "शाबाश लड़की।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया "ये हुई न बात।"

लोग यहीं नहीं रुके और एक यूजर ने लिखा "चोर की जमकर पिटाई हुई।" एक महिला ने कमेंट करते हुए लिखा "बहुत सही किया है, मैं रोज बस से जाती हूं तो अनुभव पता है।"

लड़की ने कैसे पीटा? यहां देखिए वो वीडियो:-

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें