फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: IIM अहमदाबाद क्लास में दिखा प्रोफेसर का अनोखा अंदाज, सोशल मीडिया पर छाया टीचिंग स्टाइल का वीडियो

Sat, 20 Jun 2026 11:06 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर IIM अहमदाबाद के एक प्रोफेसर का वीडियो वायरल हो रहा है, जो स्टूडेंट्स को इस संस्थान की ओर आकर्षित करेगा। प्रोफेसर के पढ़ाने के अनूठे टीचिंग स्टाइल ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
IIM अहमदाबाद प्रोफेसर के पढ़ाने का टीचिंग स्टाइल - फोटो : @prakhar.vc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIM Ahmedabad Professor Teaching Statistics with Dhurandhar: एक अच्छा शिक्षक ऐसा होना चाहिए जो पढ़ाई को सिर्फ क्लास, किताबों और लेक्चर तक सीमित न रखे, बल्कि उसे दिलचस्प और मजेदार बना दे। हाल ही में सोशल मीडिया पर IIM अहमदाबाद के एक प्रोफेसर का वीडियो वायरल हो रहा है, जो स्टूडेंट्स को इस संस्थान की ओर आकर्षित करेगा। 

विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर पड़ा 500 का नोट उठाना पड़ सकता है भारी, पुलिस ने किया खतरनाक स्कैम को लेकर अलर्ट


वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, IIM अहमदाबाद क्लास में प्रोफेसर फिल्म धुरंधर का सीन दिखाकर स्टूडेंट्स को स्टेटिस्टिक समझा रहे हैं। वीडियो में फिल्म धुरंधर का वो सीन चल रहा है, जिसमें उजैर बलोच, हमजा से कहता है कि, जिसने पूरी लियारी पर कब्जा किया उसने कराची पर कब्जा किया और जिसने कराची पर कब्जा किया मतलब उसका पूरा पाकिस्तान हो गया। सीन के रुकते ही क्लास में मौजूद एक स्टूडेंट क्लस्टर बोलता है, जिसे सुनकर प्रोफेसर पलट कर उसे proud of you कहते हैं। बता दें कि ये एक तरह की सैंपलिंग होती है।

 

विज्ञापन

IIM अहमदाबाद क्लास में पढ़ा रहे प्रोफेसर के इस वीडियो को खुद इस संस्थान के छात्र प्रखर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उस समय वो खुद उस क्लास में मौजूद भी थे। वीडियो को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है- सिर्फ़ IIM अहमदाबाद में ही 'धुरंधर' वाला सीन स्टैटिस्टिक्स के सबक में बदल सकता है। 

 

वायरल वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। तो वहीं लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- ये यूएस में बहुत सामान्य सा है। दूसरे यूजर ने लिखा- उन्हें लेक्चर सुनना था, म्यूजिक वाला ऑडियो बंद कर देना चाहिए था। वहीं कई यूज़र्स का कहना है कि हमारे टीचर ने ऐसे क्यों नहीं पढ़ाया? 


Viral Post: दोस्त को नौकरी के लिए रेफर करना पड़ा भारी, कंपनी बोली- अब तुम भी दोबारा इंटरव्यू दो

Viral Video: नोटों की गड्डी गिनने का अनोखा देसी जुगाड़, वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें