पेड़ की टहनी पर बैठी दिखी इच्छाधारी नागिन
- फोटो : एक्स@Gurukulam2024
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो जबरदस्त चर्चा में है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। वीडियो में एक नागिन को पेड़ की ऊपरी टहनी पर आराम से बैठे हुए देखा जा सकता है। इस सीन ने लोगों की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है और कई इसे इच्छाधारी नागिन मान रहे हैं। घटना का सीन इतना अलग है कि वहां मौजूद लोगों ने अपने-अपने मोबाइल फोन से इसे रिकॉर्ड कर लिया और अब यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में साफ नजर आता है कि एक नागिन पेड़ की टहनी पर मौजूद है। आमतौर पर सांप जमीन या झाड़ियों में देखे जाते हैं, लेकिन इस नागिन का ऊंचे पेड़ पर बैठना हर किसी के लिए चौंकाने वाला है। इस अनोखी हरकत को देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं और इसे चमत्कार मानने लगे हैं।
लोगों ने दिया इच्छाधारी नागिन का टैग
वीडियो में कुछ लोग इस नागिन को नॉर्मल सांप मानने को तैयार नहीं हैं। उनका दावा है कि यह एक इच्छाधारी नागिन है, जो अपने रूप और स्थान को अपनी इच्छा से बदल सकती है। नागिन की मौजूदगी और उसका व्यवहार लोगों को काफी अलग लग रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में भीड़ की आवाजें सुनी जा सकती हैं, जिससे अंदाजा लगता है कि यह दृश्य देखने वाले लोग कितने हैरान थे।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह कोई आम सांप नहीं है, यह इच्छाधारी नागिन है और इसे देखने से मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।” कुछ लोग तो इस नागिन के दर्शन को सौभाग्य से जोड़कर पूजा-पाठ की भी बात कर रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स का मानना है कि यह सीन असली नहीं बल्कि एडिटिंग का नतीजा हो सकता है। उनका कहना है कि तकनीक की मदद से इस वीडियो को इस तरह बनाया गया है कि नागिन का व्यवहार नॉर्मल लगे। कुछ लोग इसे केवल एक नॉर्मल सांप की घटना बता रहे हैं, जिसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। इस बीच कुछ दर्शक ऐसे भी हैं जो इसे काफी ज्यादा एंटरटेनिंग भी मानते हैं। उनके अनुसार यह वीडियो भले ही सच्चा हो या नकली, लेकिन यह लोगों की भावनाओं को छू गया है।