पत्नी को टांड से नीला ड्रम उतारते देख पति की हालत हुई खराब
- फोटो : Instagram/collectingsuperman
Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद से पति-पत्नी के रिश्तों में खौफ का माहौल बन गया है। दरअसल, मुस्कान ने आशिक साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लाश को टूकड़ों में काटकर नीले रंग के ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया। अब इस मामले में हर दिन नए-नए खुलासे होते रहते हैं। इस मामले के आने के बाद से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुरषों को डरा हुआ दिखाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला अपने कमरे के अंदर बनी टांड से से एक बड़ा नीले रंग का ड्रम उतारती है, लेकिन जैसे ही वह उसे पलंग पर रखती है, उसका पति घबराकर तेजी से कमरे से बाहर भाग जाता है। यह पूरा दृश्य इतना हंसाने वाला है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वायरल हो रहा है वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जैसी ही टांड से ड्रम उतारती है, तो उसका पति उसे देखते ही कमरे से बाहर दौड़कर भाग जाता है। इसके महिला कैमरे की तरफ देखकर मजेदार अंदाज में कहती है, अरे पागल, इसे देखकर भाग रहा है।
Japanese Baba Vanga: जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, तीन महीने बाद आने वाली है भयानक तबाही, खौफ में दुनिया
लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पति ने ड्रम में कुछ ऐसा देख लिया, जिससे वह डर गया। कुछ लोगों का कहना है कि यह एक मजाकिया वीडियो है। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Video: दूल्हे ने जूता चुराई रस्म के दौरान दिखाई चालाकी, तो सालियों ने स्टेज पर ही किया ऐसा हाल, वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को collectingsuperman नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हर घर में डर का माहौल चल रहा है।
Antarctica Video: अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया दक्षिणी ध्रुव का अद्भुत वीडियो, देखकर हो जाएंगे हैरान
क्या है वायरल वीडियो?
इस वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इसमें कोई वास्तविक डरने वाली बात नहीं है, बल्कि इसे मजेदार कंटेंट के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।