फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कम पैसों में कैसे पीएं ज्यादा गन्ने का जूस? शख्स ने बताया हैक, लोग बोले- भाई दुकान बंद करवा दोगे

Wed, 16 Apr 2025 11:44 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ganne Ka Juice Viral Video: तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक शख्स ने बताया है कि आखिर कम पैसों में भी ज्यादा जूस कैसे पी सकते हैं।
विज्ञापन
शख्स ने बताया कम पैसों में कैसे पीएं ज्यादा जूस - फोटो : इंस्टाग्राम @the_social_junction99
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी का मौसम आते ही लोगों को चिलचिलाती धूप और टैनिंग का सामना करना पड़ता है। लोग बाहर जाने से बचते हैं और जाते भी हैं तो छाता या टोपी पहनकर ही जाते हैं। हालांकि, घर में भी बिना एसी, कूलर या फिर पंखे के बिना नहीं रहा जा सकता है। ऐसे में बिजली का बिल भी काफी आता है। यही नहीं, लोग जूस पीकर अपने शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।
विज्ञापन


गर्मियों में जैसे ही सूरज अपनी पूरी गर्मी दिखाता है, सड़क किनारे गन्ने के जूस के ठेले दिखने लगते हैं। चाहे कितनी भी तेज गर्मी हो, ये ठेले वाले हमेशा गन्ने के ताजे जूस से हमें राहत देने के लिए तैयार रहते हैं। गन्ने का जूस पीते ही इंसान ताजगी महसूस करता है, और हर कोई यही चाहता है कि कम पैसों में ज्यादा जूस मिल जाए। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक शख्स ने बताया है कि आखिर कम पैसों में भी ज्यादा जूस कैसे पी सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में,  इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स गन्ने के जूस के ठेले पर खड़ा है और लोगों को 10 रुपये के गिलास वाले जूस के फायदे के बारे में बता रहा है। कुछ लोग इस आइडिया को मजेदार मान रहे हैं, तो कुछ लोग इसे शानदार तरीका समझ रहे हैं।
विज्ञापन





कम पैसों में कैसे पीएं ज्यादा जूस
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह शख्स एक हाथ में 10 रुपये का गिलास और दूसरे हाथ में 20 रुपये का गिलास पकड़े हुए है। वह 20 रुपये वाले गिलास में 10 रुपये वाले गिलास का जूस पलट देता है। लेकिन सबसे मजेदार बात यह है कि 10 रुपये वाले गिलास का आधा जूस बच जाता है। इसके बाद वह बताता है कि आप 20 रुपये का एक गिलास लेने के बजाय 10 रुपये के दो गिलास ले सकते हैं, जो ज्यादा जूस देंगे।

वीडियो पर लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी। कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में देख रहे हैं तो कुछ इसे एक बेहतरीन तरीका मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब गन्ने के जूस वाले और छोटे गिलास देने लगेंगे।" एक और यूजर ने कहा, "अब 10 रुपये वाला गिलास मिलेगा ही नहीं।"

वीडियो को मिल रही है सराहना
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @the_social_junction99 के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा था, "जूस पीने वालों अब सावधान रहिए।" इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 39 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें