बाजार से ताजी फूलगोभी लेकर आई थी महिला, अंदर छिपकर बैठा था खौफनाक जीव
- फोटो : Instagram/bridal_lehenga_designn
Saanp Ka Video: बारिश के मौसम में सांप दिखना आम बात है। बारिश की वजह से बिल में पानी भरने की वजह से सांप बाहर आ जाते हैं। वह अपनी जान बचाने के लिए घरों के अंदर, गाड़ियों में, जूते-चप्पलों में सांप घुसकर छिप जाते हैं। बारिश के मौसम में सावधानी बरतना बेहद जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो बड़ा हादसा हो सकता है। अब एक महिला के साथ ऐसी ही घटना हुई है। हालांकि, महिला ने सावधानी बरती थी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक फूलगोभी से सांप को निकलता दिख रहा है। सांप गोभी के भीतर छिपकर बैठा था। बाजार से ताजा गोभी लाने के बाद महिला जब इसकी कटाई करने जा रही थी तभी अचानक सांप बाहर निकल आता है। वीडियो देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
यह वीडियो पुराना है, लेकिन लोग एक बार फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब यह वीडियो फिर से वायरल हो गया है। वीडियो के मुताबिक, एक महिला बाजार से ताजी फूलगोभी खरीदकर लाती है। लेकिन जब वह गोभी को काटने जाती है, तो अचानक उसे गोभी के पत्तों में हलचल नजर आती है। जैसे ही वह गोभी को खोलती है, एक छोटा सा सांप बाहर निकलता है, जो तेजी से फर्श पर रेंगने लगता है। सांप देखकर महिला डर जाती है।
Zara Hatke: इन शहरों में मरने पर है रोक, जानिए आखिर क्यों बनाया गया है अजीबोगरीब कानून
Video: कंगाल पाकिस्तान की इस वीडियो ने खोली पोल, रेलवे का दिखा ऐसा हाल, बोले लोग- चीन से थोड़ा भीख मांग लो
वायरल वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों को समझ गए हैं कि बारिश के मौसम में सब्जियां खरीदने से पहले उनकी अच्छी तरह जांच करनी चाहिए।
Viral News: चुड़ैल में मांगी लिफ्ट, बेटे ने देखा चेहरा अगले ही पल तोड़ा दम, पिता ने सुनाई कब्रिस्तान की कहानी
बारिश के कारण बिल पानी से भर जाते हैं। इसके बाद सांप सूखी और गर्म जगहों की तलाश में घरों, गाड़ियों, जूतों और यहां तक कि सब्जियों में भी घुस जाते हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।