फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: वाइल्डबीस्ट का शिकार करने वाले थे मगरमच्छ, आखिरी मिनट में पहुंचा हिप्पो और ऐसे पलट दी बाजी

Wed, 04 Feb 2026 02:27 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में मगरमच्छों का एक झुंड मिलकर एक वाइल्डबीस्ट का शिकार करने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि मगरमच्छों को अपना शिकार छोड़ भागना पड़ जाता है। 
विज्ञापन
मगरमच्छों के चुगल में फंसे वाइल्डबीस्ट की हिप्पो ने बचाई जान - फोटो : @Axaxia88
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: मगरमच्छ दुनिया के सबसे खतरनाक और आक्रामक जल-स्थलीय शिकारियों में से एक है। यह पानी के साथ-साथ जमीन पर भी खतरनाक होते हैं, लेकिन पानी के अंदर जाकर ये जानवर ज्यादा खतरनाक हो जाता है। मगरमच्छ चुपके से अपने शिकार के पास पहुंच कर बिजली की गति से झपट्टा मार अपने मजबूत जबड़ों और नुकीले दांतों से शिकार को मजबूती से पकड़ लेता है।

ऐसे में किसी भी जानवर का उनके चंगुल में फंस कर बचना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ खुश भी कर दिया है। वीडियो में मगरमच्छों का एक झुंड मिलकर एक वाइल्डबीस्ट का शिकार करने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि मगरमच्छों को अपना शिकार छोड़ भागना पड़ जाता है। 

Viral Video: साइकिल मिस्त्री के बेटे को मिली सरकारी नौकरी, ज्वाइनिंग लेटर देख छलक पड़े पिता के आंसू

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खूंखार मगरमच्छ ने एक वाइल्डबीस्ट का सिर अपने जबड़े में पकड़ा हुआ है। इसी बीच एक दूसरा मगरमच्छ भी वहां पहुंच जाता है और उसका पैर पकड़ लेता है। इसके बाद दोनों मगरमच्छ मिलकर उस वाइल्डबीस्ट को पानी के अंदर लेकर चले जाते हैं, लेकिन तभी वाइल्डबीस्ट को मुसीबत में देख पानी में मौजूद हिप्पो का झुंड उसे बचाने की कोशिश करता है। अब एक साथ इतने सारे हिप्पो को देखकर मगरमच्छों की हालत खराब हो जाती है और वो भाग निकलते हैं। इस तरह हिप्पो के झुंड ने वाइल्डबीस्ट की जान बचा ली और उसे नदी से बाहर भगाया। 

 

 

मगरमच्छों से वाइल्डबीस्ट की जान बचाते हिप्पो के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Axaxia88 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘हिप्पो का एक झुंड अचानक एक जंगली जानवर को एक खूंखार मगरमच्छ के जबड़ों से बचाने के लिए आ जाता है’। 

 

वीडियो को अब तक 4 लाख 36 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। साथ ही, इस पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, हिप्पो तब तक मगरमच्छों के मामले में दखल नहीं देना चाहते थे, जब तक कि वो अपनी लड़ाई उनके इलाके में नहीं ले आए। दूसरे यूजर ने लिखा, हिप्पो ज्यादा टेरिटोरियल होते हैं, वो वाइल्डबीस्ट की मदद करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, वो मगरमच्छ और वाइल्डबीस्ट दोनों को मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं। 

Viral Video: अनाज के झोले से बना बच्ची का स्कूल बैग, मजबूरी को बनाया ताकत, देखें वीडियो

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें