फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीति घाटी के मठ में दिखा अनोखा नजारा, भिक्षुओं संग फुटबॉल खेलता नजर आया कुत्ता

Wed, 09 Sep 2026 11:04 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत स्पीति घाटी का एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मठ में फुटबॉल खेलते कुछ युवा भिक्षुओं के साथ अचानक एक डॉग भी फुटबॉल खेलने आ गया। 
विज्ञापन
युवा भिक्षुओं के बीच फुटबॉल खेलता कुत्ता - फोटो : @thepawsomelifeofmurphy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा भिक्षुओं के बीच फुटबॉल खेलते कुत्ते का वायरल वीडियो: स्पीति घाटी भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के पूर्वोत्तर भाग में लाहौल और स्पीति ज़िले में स्थित एक ठंडी रेगिस्तानी पर्वतीय घाटी है, जो अपनी अनोखी शीत मरुभूमि (कोल्ड डेजर्ट), प्राचीन बौद्ध मठों और अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। हाल ही में सोशल मीडिया पर स्पीति घाटी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मठ में फुटबॉल खेलते कुछ युवा भिक्षुओं के साथ अचानक एक डॉग भी फुटबॉल खेलने आ गया। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया वायरल वीडियो 

वीडियो में स्पीति घाटी के एक मठ का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है, जहां लाल वस्त्र पहने युवा भिक्षु खुले मैदान में फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक (गोल्डन रिट्रीवर) कुत्ता अचानक मैदान में पहुंच जाता है और फुटबॉल के पीछे दौड़ने लगता है। कुत्ता भिक्षुओं के साथ मैदान में दौड़ता है और पंजों से फुटबॉल को रोकने की कोशिश करता दिखाई देता है। वह पूरी उत्सुकता के साथ खेल का हिस्सा बन जाता है। भिक्षु भी उसकी इस मस्ती को देखकर मुस्कुराते हुए उसे खेलने देते हैं।



सड़क पर आराम फरमाती बाघिन को देख थम गई कार की रफ्तार, कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा
विज्ञापन



देखें वीडियो-
मफ्फू ने मैच के बाद खिंचवाई ग्रुप फोटो

बता दें कि, युवा भिक्षुओं के बीच खेल रहे इस गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते का नाम 'मफ्फू' है। दिल छू लेने वाला इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- मफ्फू ने स्पीति के मठ में फुटबॉल मैच में हिस्सा ले लिया। युवा भिक्षुओं के साथ खेलना शायद उसकी बकेट लिस्ट में था। खेल खत्म होने के बाद मफ्फू ने भिक्षुओं और अपने मालिक के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाता दिखता है। 



वीडियो पर लोगों के रिएक्शन 

बर्फीले पहाड़ों और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच भिक्षुओं और कुत्ते की यह मस्ती कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर यह प्यारा वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। जिसे अबतक 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, तो वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- कुत्ते unconditional love का सबसे शुद्ध रूप हैं। वहीं कई यूजर्स ने स्पीति की खूबसूरती और जानवरों-मनुष्यों के प्यारे रिश्ते की तारीफ की। 



घायल तेंदुए ने रेस्क्यू के दौरान बदला मिजाज, अधिकारी पर झपटा खूंखार जानवर, देखें वीडियो


वायरल वीडियो- कोबरा को गले से पकड़कर काबू में करने लगा शख्स, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें