फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षित की वापसी में लग सकता है समय: अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज का खेलना तय नहीं, क्या है कारण?

Wed, 09 Sep 2026 10:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत को अगले कुछ दिनों में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी शामिल किया गया है। हर्षित का खेलना हालांकि, तय नहीं है।
विज्ञापन
हर्षित राणा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज तक फिट होने की संभावना नहीं है। राणा आखिरी बार इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए खेले थे। उन्हें दिल्ली में होने वाले तीन मैच के लिए भारतीय टीम में फिटनेस के आधार पर शामिल किया गया है। उन्हें एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन

दिल्ली में होंगे मुकाबले
भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला टी20 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा। यानी भारत और अफगानिस्तान के बीच पूरी टी20 सीरीज पांच दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी।

बीसीसीआई सूत्र ने दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, 'हर्षित अभी तक अपने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। उन्हें और समय की जरूरत होगी।' राणा को वॉशिंगटन सुंदर की तरह पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी। हालांकि, सुंदर को अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। तेज गेंदबाजी के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को भी चोट से जूझने के बावजूद फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बुमराह-रेड्डी को लेकर क्या है अपडेट?
बुमराह जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद से बाएं घुटने की चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं। सूत्र ने कहा, 'बुमराह और रेड्डी दोनों वापसी के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।' अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारत 22 सितंबर को टोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मुकाबला खेलेगा। इसके बाद भारतीय टीम 28 सितंबर से एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 
विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें