फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कभी देखा है मेंढकों से बनी डिश? महिला ने जब दिखाया वीडियो तो लोगों को आई घिन, खूब किया ट्रोल

Sat, 31 May 2025 01:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला नजर आती है, जो चार मरे हुए मेंढकों को एक प्लेट में सजाकर रखती है। इन मेंढकों के मुंह खुले होते हैं और उनमें लकड़ी की सींकें फंसी होती हैं ताकि मुंह बंद न हो। महिला धीरे-धीरे हर मेंढक के मुंह में जीवित मछलियां डालती है।
विज्ञापन
मेंढक से बना डिश देख लोगों ने किया ट्रोल - फोटो : एक्स@Sarahhuniverse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया भर में खानपान की परंपराएं इतनी अलग हैं कि हर देश, हर क्षेत्र और हर समुदाय की अपनी खास पसंद होती है। कुछ लोग पूरी तरह शाकाहारी होते हैं, तो कुछ मांसाहार को प्रायोरिटी देते हैं। मांसाहारी भोजन में अक्सर चिकन, मटन और बीफ जैसे विकल्प आम माने जाते हैं। लेकिन कुछ जगहों पर लोग इससे भी हटकर चीजें खाते हैं, जैसे सांप, कीड़े-मकोड़े, मगरमच्छ और मेंढक। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मेंढक खाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को हैरानी हो रही है, तो कुछ लोग इसे वहां की संस्कृति का हिस्सा मान रहे हैं। कई लोग महिला की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला नजर आती है, जो चार मरे हुए मेंढकों को एक प्लेट में सजाकर रखती है। इन मेंढकों के मुंह खुले होते हैं और उनमें लकड़ी की सींकें फंसी होती हैं ताकि मुंह बंद न हो। महिला धीरे-धीरे हर मेंढक के मुंह में जीवित मछलियां डालती है। इसके बाद वह उन पर बेसन जैसा घोल डालती है और उन्हें एक बर्तन से ढक कर स्टीम करती है। जब मेंढक अच्छी तरह से पक जाते हैं, तो महिला उन पर एक विशेष तरह की ग्रेवी डालती है और हरा प्याज बिखेरती है। अंत में वह बड़े चाव से मेंढकों को खाती है।



सोशल मीडिया पर लोगों ने की आलोचना
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Sarahhuniverse नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 74 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस अनोखे वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह देखकर मैं दंग रह गया। कभी कल्पना भी नहीं की थी कि कोई इस तरह मेंढक खा सकता है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “कई देशों में यह आम बात है। यह उनकी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है।” कुछ लोगों ने महिला की हिम्मत की तारीफ की, तो कुछ ने इस डिश को देखकर असहजता जताई। यह वीडियो एक बार फिर यह दिखाता है कि भोजन को लेकर दुनियाभर में कितनी विविधताएं मौजूद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें