फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी गाने पर महिला ने लगाए जबरदस्त ठुमके, डांस ने जीता लाखों लोगों का दिल, देखें वीडियो

Wed, 30 Sep 2026 01:56 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

डांस वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर हरियाणवी गाने पर डांस करती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डीजे बजते ही उसने जिस अंदाज में डांस किया पूरी महफिल की नजर उसी पर टिक जाती है। 
विज्ञापन
हरियाणवी गाने पर भाभी ने लगाए ठुमके - फोटो : @mannu__dahiya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणवी डांस वायरल वीडियो: शादी या किसी बड़े समारोह में डीजे बजते ही माहौल अपने आप रंगीन हो जाता है, लेकिन जब कोई खुलकर अपने अंदाज में डांस करने लगे तो पूरी महफिल की नजर उसी पर टिक जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें डीजे फ्लोर पर हरियाणवी गानों पर डांस करती महिलाओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

विज्ञापन




सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं, शानदार पारंपरिक लिबास में सजी एक महिला हरियाणवी गाने पर बेहद जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशन और डांस करने का अंदाज ऐसा है कि कैमरा भी बार-बार उन्हीं पर टिक जाता है। कभी वह हाथों से डांस के स्टेप्स करती हैं तो कभी चेहरे के एक्सप्रेशन से माहौल में रंग भर देती हैं। उनके आसपास खड़ी महिलाएं भी उन्हें देखकर उत्साह बढ़ाती दिखाई दे रही हैं। 


नई नवेली दुल्हन के डांस ने नम कर दीं सबकी आंखें, दिल छू लेगा वायरल वीडियो
विज्ञापन



देखें वीडियो- 

डांस के साथ ट्रेडिशनल लुक ने भी जमाया रंग
डांस के साथ महिला का ट्रेडिशनल लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने भारी कढ़ाई वाली पारंपरिक ड्रेस के साथ ज्वेलरी कैरी की हुई है, जो उनके लुक को और आकर्षक बना रही है। बालों में लगी खूबसूरत एक्सेसरीज और माथे की ज्वेलरी उनके पारंपरिक अंदाज को खास बना रही है। डीजे की रंग-बिरंगी रोशनी के बीच उनका डांस और पारंपरिक पहनावा शादी के माहौल में चार चांद लगाता नजर आ रहा है। 
 



आसपास मौजूद लोग भी हुए मंत्रमुग्ध
वीडियो की खास बात यह है कि, महिला कैमरे या आसपास मौजूद लोगों की परवाह किए बिना पूरे उत्साह के साथ अपने अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी और डांस को लेकर उत्साह साफ दिखाई देता है। वह हरियाणवी गाने की धुन पर बेफिक्र होकर थिरकती नजर आती हैं, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी उनका डांस देखने में मशगूल दिखाई दे रहे हैं।

 

डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन की यूजर्स ने की तारीफ
हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस करती महिला के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो को लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स महिला के डांस स्टेप्स, एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 



घर के अंदर टेबल पर रेंगता दिखा करैत सांप, साइलेंट किलर का वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े



पल्सर बाइक पर खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, हरिद्वार पुलिस ने वीडियो शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें