शख्स ने गर्मी में ठंडी हवा खाने के लिए लगाया गजब का जुगाड़
- फोटो : Instagram/@reelbuddy9
Viral Video: भारत के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। साथ ही लोगों के गर्मी से बचने के जुगाड़ के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। अब एक शख्स ने गर्मी से बचने के लिए अनोखा जुगाड़ निकाला है। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शख्स के जुगड़ को देखकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया है। साथ ही लोग शख्स की मौज ले रहे हैं।
दरअसल, शख्स ने सीलिंग फैन के ऊपर ही पानी की बोतल को फिट कर रखा है। इसकी वजह से पंखे के चलने के टाइम बूंद-बूंद पानी गिर रहा है और वहीं कमरे में फैल रहा है। हालांकि, यह जुगाड़ बहुत खतरनाक है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग शख्स के जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस शख्स का आखिर दिमाग बहुत तेज हैं। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने छत पर लगे सीलिंग फैन के बगल में पानी की बोतल फिट की है। इसमें उसने छोटा सा छेद किया हुआ है। इस छेद की वजह से धीरे-धीरे करके पानी की बूंदे पंखे की पत्ती पर गिर रही हैं और वह पंखा उसे पूरे कमरे में फैलाने का काम कर रहा है। यह जुगाड़ देखने में तो बेहद काम का लगता है, लेकिन यह खतरनाक जुगाड़ है, क्योंकि पानी की बोतल पर कोई भरोसा नहीं कर सकते हैं।
Zara Hatke: यह है दुनिया का इकलौता ऐसा शहर, जहां सिर्फ मिलता है शाकाहारी भोजन
अगर पानी की बोतल पंखे पर गिर गई, तो नुकसान हो सकता है। अगर बोतल से पानी बहता है, तो पंखे की वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट होने का खतरा है। ऐसे में यह वायरल जुगाड़ खतरनाक हो सकता है। इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Viral Video: शख्स ने फावड़े को बनाया प्रेस और जींस कर डाली इस्त्री, लोगे बोले- भाई तेरा दिमाग सलामत रहे
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @reelbuddy9 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, तो वहीं करीब हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को देखकर एक शख्स ने लिखा है, हर जगह डर का माहौल है। कई लोगों ने इस पर हंसी की इमोजी बनाई हुई है। एक शख्स ने लिखा है कि हम इस शख्स को पांच लाख नहीं पचास लाख देंगे।