दिल्ली मेट्रो में अक्सर चोरी के मामले सामने आते हैं। चोर भीड़ का उठाकर मेट्रो में घुस जाते हैं और निकलते समय लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। वे उनका फोन, पर्स और पैसा उड़ा लेते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सूरज भाटी नाम (surajbhati_70110) के अकाउंट से चोरी के कई वीडियो शेयर किए हैं।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सूरज ने उन्हें खुलेआम चोरी करते हुए पकड़ा है। साथ ही दावा किया है कि मेट्रो प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है। एक वायरल वीडियो में महिलाओं के गैंग और शख्स के बीच मारपीट की नौबत आ जीता है। महिलाओं का गैंग बंदे को अगले मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद चप्पल-जूते मारने तक की धमकी देता है।
Viral Video: आधी रात को अचानक फटी धरती और आ गया पानी का सैलाब, वायरल वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
मेट्रो में घुस रही महिलाओं का वीडियो बनाते हुए शख्स लोगों से कहता है कि यह जो महिलाएं अंदर घुस रही हैं, ये लोगों का पर्स, मोबाइल और बटुआ चुराती है, तो इनसे सावधान रहना। यह सुनकर 4-5 लेडीज में से 1 महिला उससे पूछती है कि ‘किसका मोबाइल चोरी किया बता’ इसके बाद वह वीडियो बना रहे शख्स को गाली देती है और उसपर हाथ भी उठाती है।
Viral Video: अस्पताल में एडमिट बेटी को खुश करने के लिए पिता ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हो गया वायरल
शख्स दावा करता है कि उसके पास चोरी के वीडियो भी हैं। जब लोगों ने उससे कहा कि मेट्रो वालों से शिकायत करो, तो वह कहता है कि ‘अरे भाई इनकी इतनी सपोर्ट है कि मेट्रो वालों ने तो मेरा चैनल ही उड़वा दिया।’ इस बीच महिलाएं शख्स को को मेट्रो से उतरने पर चप्पल-जूते मारने की धमकी देती हैं, तो वह भी भड़क उठता है और अपने पास बेल्ट होने की बात करने लगता है।
Science News: इंसान को मौत के समय क्या दिखाई देता है? कैसा महसूस होता है? वैज्ञानिकों ने खोला बड़ा रहस्य
शख्स मेट्रो के अंदर की इस वीडियो में भी महिलाओं को शक्ल दिखाने के लिए कहते हुए पूरी मेट्रो में उन्हें चोर बुला रहा है। साथ ही, लोगों से अपना मोबाइल और पर्स बचाने के लिए भी कह रहे हा। आखिरी में इनमें से एक महिला बंदे का फोन पकड़कर उसे झकझोर देती है। एक अन्य वीडियो में शख्स कथित चोर महिलाओं को पकड़ता है और लोगों को सतर्क करता है।
वीडियो में शख्स कथिततौर पर दावा कर रहा है कि इसमें महिलाओं को चोरी करते हुए देखा जा सकता है। मेट्रो के एंट्री गेट पर महिलाएं लोगों से सटकर जरूर खड़ी है, लेकिन चोरी के साफ प्रमाण नहीं दिख रहा है।