ट्रक में सजा शादी का मंडप, सड़क पर दौड़ती गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे
- फोटो : एक्स
शादी में हर कोई अलग दिखना चाहता है। हर दूल्हा और दूल्हन अपनी शादी को यादगान बनाना चाहते हैं। इसके लिए लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं। कोई महंगे रिजॉर्ट और होटल में शादी करता है, तो समुद्र किनारे डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो गुरुग्राम का है। यहां पर ट्रक के अंदर शादी का पूरा मंडप सजाया गया थ। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके भीतर दूल्हा-दुल्हन, पंडित जी और परिवार के लोग भी मौजूद थे। इस अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
वीडियो में गुरुग्राम की सड़क पर एक ट्रक चलता हुआ दिख रहा है। पहली नजर में यह किसी सामान्य ट्रक जैसा लग सकता है, लेकिन इसके अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। दरअसल, ट्रक की एक तरफ की बॉडी पूरी तरह खुली है और उसके अंदर शादी का शानदार मंडप सजाया हुआ है। मंडप को गेंदे और गुलाब के फूलों से सजाया गया है। चारों तरफ गुलाबी रंग के पर्दे लगाए गए हैं और सुनहरे रंग के सजावटी पैनल भी दिख रहे हैं।
वायरल: शादी के लिए लड़की को धूप में खड़ा कर चेक किया रंग, फिर लड़के वालों ने जो कहा वो सुनकर चौंक जाएंगे
पूरा सेटअप किसी बड़े मैरिज हॉल के वेडिंग स्टेज जैसा दिख रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ट्रक सड़क पर चल रहा है और उसके अंदर शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। वीडियो में ट्रक के अंदर दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्में निभा रहे हैं। उनके पास पंडित जी भी बैठे दिख रहे हैं और मंत्र पढ़ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लग रहा है कि ट्रक के अंदर पूरा शादी समारोह हो रहा है।
नेपाल में बार-बार क्यों मच रही तबाही? ढहते ग्लेशियर, बाढ़ और भूस्खलन के पीछे क्या है बड़ी वजह
वायरल वीडियो में शख्स मजेदार अंदाज में कहता है कि तभी तो मैं कहता हूं बॉस, गुरुग्राम बिगिनर्स के लिए नहीं है। वह बताता है कि ट्रक के भीतर शादी का इंतजाम किया गया है। शख्स आगे ट्रक में मौजूद दूल्हा-दुल्हन, पंडित जी और परिवार के लोगों को दिखाता है। वह हैरान होते हुए कहता है कि ट्रक में सफर करते हुए शादी हो रही है। अब यह वीडिय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।