फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: साली को मिठाई खिला रहा था जीजा, दोस्त ने किया कुछ ऐसा, बोले लोग- बंदे में पूरी बरात को पिटवाने का है दम

Mon, 19 May 2025 08:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल वीडियो को देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा बड़े ही प्यार से अपनी साली को गुलाब जामुन खिलाने जा रहा है।
विज्ञापन
साली को मिठाई खिला रहा था जीजा, तभी दोस्त ने किया कुछ ऐसा - फोटो : Instagram/baaba_0001
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bride Groom Video: शादी में दूल्हे और सालियों के बीच काफी हंसी-मजाक होता है। अलग-अलग जगहों पर शादी में अलग-अलग रीति रिवाजों का पालन किया जाता है। कई जगहों पर शादी में दूल्हे द्वारा साली को मिठाई खिलाने की पंरपरा है। इस परंपरा के दौरान भी काफी हंसी-मजाक होता है। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


इस वायरल वीडियो को देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा बड़े ही प्यार से अपनी साली को गुलाब जामुन खिलाने जा रहा है। साली भी थोड़ी शरमाई-सी दिख रही थी। दूल्हे ने जैसे ही मिठाई का टुकड़ा हाथ में लेकर साली की तरफ बढ़ा तभी पीछे से उसके दोस्त ने बिना किसी बताए ऐसा कुछ किया कि सब हैरान रह गए। 

दूल्हे के दोस्त ने अचानक उसके हाथ पर जोर से धक्का मारता है और गुलाब जामुन सीधे साली के मुंह में चला जाता है। वो पल इतना मजेदार था कि वहां मौजूद सभी लोग कुछ सेकंड के लिए शांत हो गए। लेकिन कुछ ही देर में पूरे मंडप में हंसी गुंजने लगी। साली की आंखें बड़ी हो गई थीं, जैसे कोई बात हो गई हो।
विज्ञापन




तनाव को कम करने के लिए म्यूजिक सुनते हैं पेड़ पौधे, होता है ये खास असर, जानिए इनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

दूल्हा भी समझ नहीं पा रहा था कि आखिर क्या हो गया। वीडियो में दूल्हे का दोस्त मुस्कुरा रहा था और उसके चेहरे पर ऐसा दिख रहा था जैसे उसने कोई बड़ा काम कर दिया हो। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Viral Video: चारपाई पर चादर ओढ़कर सो रहा था युवक, ऊपर घूम रहा था जहरीला जीव, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म इंस्टाग्राम पर baaba_0001 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि ऐसे आदमी बहुत खतरनाक होते हैं। एक शख्स ने लिखा है, ऐसे लोग पूरी बारात वापस लौटाने और पिटवाने का दम रखते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें