ढोल बजते ही उछल उछलकर डांस करने लगा दूल्हा, फिर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा
- फोटो : X
Viral Dance Video: वर्तमान समय में शादी में दूल्हा-दुल्हन भी डांस करते हैं। अगर दूल्हा-दुल्हन का डांस न हो, तो शादी अधूरी लगती है। सोशल मीडिया पर शादी में दूल्हा-दुल्हन के डांस के वायरल होते हैं। अब इस बीच शादी में दूल्हा-दुल्हन के मजेदार डांस वीडियो सामने आया है।
शादी का सीजन शुरू होने में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक दूल्हा-दुल्हन के डांस का मजेदार वीडियो वायरल हुआ है, जो लोगों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा शादी के बाद दुल्हन को घर लेकर आता है। यहां पर वह घर के पास ढोल की धुन सुनते ही नाचना शुरू कर देता है। वो उछल-उछल कर डांस कर रहा है। वायरल वीडियो देखकर लोग खूब हंस रहे हैं।
Science News: मिल गया सौरमंडल का 9वां ग्रह! अध्ययन में मिले रहस्यमयी दुनिया के नए संकेत, वैज्ञानिक भी हैरान
बैकग्राउंड म्यूजिक में पंजाबी गाना ‘मित्रा’ बज रहा है। इसकी वजह से दूल्हे का डांस और भी मजेदार लगता है। दूल्हा अपनी मस्ती में झूम रहा होता है कि इस बीच दुल्हन भी उसके साथ डांस करने पहुंच जाती है।
Weird News: महिला ने की भूत से शादी और आत्माओं से करती है बात, अजीबोगरीब दावे जानकर उड़े जाएंगे होश
दुल्हन भी मुंह ढककर दूल्हे के साथ ताल से ताल मिलाने लगती है और डांस में दोनों खो जाते हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि आसपास लोग उन्हें देख भी रहे हैं। पति-पत्नी दोनों ही अपनी मस्ती में डांस कर रहे हैं।
वायरल वीडियो को एक्स पर @Ks_Jaatni नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।