फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शादी में दूल्हे के पिता ने मारी धुरंधर स्टाइल एंट्री, वीडियो देख लोग बोले- पूरी महफिल लूट ली

Sat, 14 Feb 2026 08:57 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में न तो दूल्हा और न ही दूल्हन बल्कि दूल्हे के पिता की शानदार एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। स्टाइलिश अंदाज में बाइक पर सवार दूल्हे के पिता ने स्टेज पर एंट्री करते हुए ऐसा माहौल बना दिया, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन
शादी में दूल्हे के पिता ने मारी धुरंधर स्टाइल एंट्री - फोटो : @official_rajeev_dance_academy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Groom Father Stylish Bullet Entry At Wedding Viral Video: दूल्हा-दुल्हन शादी में अपने लुक से लेकर अपनी एंट्री तक को सबसे खास बनाने की कोशिश करते हैं। जिसके कई वीडियो भी अक्सर इंटरनेट पर देखने को मिल जाते हैं। लेकिन हाल ही में  सोशल मीडिया पर न तो दूल्हा और न ही दूल्हन बल्कि दूल्हे के पिता की शानदार एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। स्टाइलिश अंदाज में बाइक पर सवार दूल्हे के पिता ने स्टेज पर एंट्री करते हुए ऐसा माहौल बना दिया, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। यकीन मानिए शादी के दौरान एक दुल्हे के पिता की ऐसी एंट्री आपने शायद ही देखी होगी। 

विज्ञापन

 

वीडियो की शुरुआत वेडिंग वेन्यू से होती है, जहां का माहौल पूरी तरह से उत्साह से भरा हुआ है। जैसे ही तेज म्यूजिक बजना शुरू होता है, दूल्हे के पिता स्टाइलिश अंदाज में बाइक पर सवार होकर फिल्म 'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक हनुमानकिंड पर स्वैग में  वेडिंग वेन्यू में एंट्री करते हैं। उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म का सीन चल रहा हो। वहां मौजूद मेहमान भी इस अनोखी एंट्री को देखकर काफी खुश और उत्साहित नजर आते हैं।

Viral Video: शिकार को निगलकर आराम से खेत में बैठा विशाल अजगर, फिर शख्स की हिम्मत देख थमी लोगों की सांसें

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जब दूल्हे के पिता बाइक लेकर स्टेज के पास पहुंचते हैं, तो दूल्हा और दुल्हन भी हंसते हुए उनकी ओर देखते हैं। माहौल और ज्यादा मजेदार तब हो जाता है, जब दूल्हा खुद बाइक की पीछे वाली सीट पर बैठ जाता है। इसके बाद दोनों साथ में फोटो खिंचवाते हैं और आसपास खड़े लोग जोरदार तालियां और शोर मचाने लगते हैं। ससुर जी का स्वैग देख दुल्हन भी हैरान रह गई।  

 


शादी में धमाकेदार एंट्री करते दूल्हे के पिता के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @official_rajeev_dance_academy पर शेयर किया गया है। वीडियो को अभी तक कई बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

Viral Video: साथ पानी पीते दिखे तेंदुआ और ब्लैक पैंथर, दुर्लभ नजारे का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर वे कहा- अक्सर शादी में दूल्हा या दुल्हन ही लाइमलाइट में रहते हैं, लेकिन यहां दूल्हे के पिता ने पूरी महफिल लूट ली। दूसरे यूजर वे कहा- शादी का सबसे यादगार पल। तो वहीं कई यूजर्स ने कहा कि, परिवार का ऐसा खुशमिजाज माहौल ही शादी को खास बना देता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें