फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: वायरल वीडियो देखकर वेलकम फिल्म वाले मजनू भाई की लोगों को आई याद, हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं लोग

Tue, 02 Jun 2026 06:57 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बकरी और गधे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों को वेलकम फिल्म वाले मजनू भाई की याद आ गई है। आइए देखते हैं कि आखिर वीडियो में क्या है? 
विज्ञापन
वायरल वीडियो देखकर वेलकम फिल्म वाले मजनू भाई की लोगों को आई याद - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: कभी-कभी लक्ष्य को हासिल करना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उसे पूरा करने के लिए टीमवर्क की जरूरत पड़ती है। आखिर टीमवर्क क्या होता है? यह सोशल मीडिया पर वायरल एक प्यारा वीडियो समझा रहा है। इसे देखने के बाद बहुत से लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह सच्ची दोस्ती है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि वेलकम फिल्म में मजनू भाई की बनाई गई पेंटिंग याद आ गई है। यह वायरल वीडियो उस पेटिंग से मिलता-जुलता है। 2007 में आई वेलकम में मजनू भाई (सागर पांडे) का प्रसिद्ध किरदार अभिनेता अनिल कपूर ने निभाया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और शानदार डॉयलॉग्स के लिए आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने पेंटिंग में दिखाया था कि एक घोड़े के ऊपर एक गधा खड़ा है। 

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गधे के ऊपर बकरी खड़ी है। वह गधे के ऊपर खड़ी होकर अपना भोजन खा रही है। इसमें देखा जा सकता है कि पेड़ की हरी पत्तियां बकरी की पहुंच से दूर थी। ऐसे में उस तक पहुंचने के लिए बकरी ने गधे की मदद ली और अपना पेट भरा।
विज्ञापन


India Monsoon: समुद्र में हो रही रहस्यमयी घटना, क्या होगा भारतीय मानसून पर असर? स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

यह अद्भुत दृश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। उन्होंने कैप्शन में मजाकियां अंदाज में कहा गया है कि अरे यार... इन लड़कों का तो कुछ हो ही नहीं सकता। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक शख्स ने लिखा है, मुझे इस गधे की जरूरत है। 




NASA: क्यों हुआ उल्कापिंड के फटने से अमेरिका में इतना भीषण धमाका? नासा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

वीडियो में दिख रहा है कि एक हरे पेड़ के पास तीन बकरियां हैं और एक गधा खड़ा है। इनमें एक बकरी गधे की पीठ पर चढ़कर आराम से पेड़ के हरे-हरे पत्ते खा रही है। गधा बिल्कुल हिल नहीं रहा है, बल्कि एक जगह पर चुपचाप खड़ा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें