इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक पेट्रोल पंप का है जहां पर महिला तेल भराने के लिए पहुंची है। सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं महिला पेट्रोल भराने के लिए लाइन में खड़ी है, लेकिन गलती से वह स्कूटी को एक्सिलेट कर देती है।
Girl Scooty Incident Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है। जबकि कई ऐसे होते हैं जिनको देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। सड़क हादसों के वीडियो से इंटरनेट भरा पड़ा है। सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस जागरूकता अभियान भी चलाती रहती है। इसके साथ ही लोगों से ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) का पालन करने की भी अपील करती है, लेकिन कुछ लोग पुलिस की अपील को नजरअंदाज कर देते हैं और सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ी दौड़ाते हैं। कई बार लोगों के लिए ऐसा करना भारी पड़ जाता है और अपनी जान भी गंवा बैठते हैं। सोशल मीडिया पर आपने स्कूटी चलाते हुए लड़कियों के कई वीडियो देखे होंगे जो बेहद फनी होते हैं जिनको देखने के बाद कोई भी हंस हंसकर लोटपोट हो सकता है।
अब इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। कई बार आपने देखा होगा कि गलती से स्कूटी में एक्सीलेटर लग जाता और बेकाबू होकर इंसान और किसी चीज से भिड़ जाती है। ऐसे में लोगों को कभी-कभी गंभीर चोटें भी आ जाती हैं। अब एक लड़की के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है जिसके बाद वह पेट्रोल कर्मचारी में स्कूटी ठोक देती है।
विज्ञापन
इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक पेट्रोल पंप का है जहां पर महिला तेल भराने के लिए पहुंची है। सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं महिला पेट्रोल भराने के लिए लाइन में खड़ी है, लेकिन गलती से वह स्कूटी को एक्सिलेट कर देती है। इसके बाद वह एक पेट्रोल पंप कर्मचारी में स्कूटी भिड़ा देती है।
वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वहां एक महिला भी अपनी स्कूटी पेट्रोल भरा रही है और टक्कर लगने के बाद वह भी गिर जाती है। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।