फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: हेलमेट नहीं पहना और रैपिडो पर निकल पड़ी लड़की, रास्ते में हुई ऐसी दुर्घटना कि सबकुछ बदल गया

Sat, 29 Nov 2025 11:52 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दरअसल उस दिन सोंजना मेट्रो से ही अपने इंटरव्यू के लिए जाने की सोच रही थीं। लेकिन जल्दी-जल्दी में उन्होंने गलत रूट ले लिया और समय बचाने के लिए उन्होंने तुरंत ही रैपिडो बाइक बुक कर ली।
विज्ञापन
सोंजना को आईं गंभीर चोटें - फोटो : इंस्टाग्रामiamsonjanaagupta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह पूरा किस्सा उसी आम समस्या से शुरू होता है, जो हमारे देश में रोज़ देखने को मिलती है। ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेना। लोग बिना हेलमेट, बिना इंडिकेटर, बिना किसी सावधानी के सड़क पर निकल आते हैं और फिर एक छोटी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन जाती है। ऐसा ही कुछ सोंजना गुप्ता के साथ हुआ, जो कंटेंट क्रिएटर होने के साथ-साथ अपना ज्वेलरी ब्रांड भी संभालती हैं। उनके साथ जो हादसा हुआ, उसने उन्हें न सिर्फ शारीरिक दर्द दिया, बल्कि इस बात का अहसास भी दिलाया कि हेलमेट पहनना कितना जरूरी है। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह पोस्ट
दरअसल उस दिन सोंजना मेट्रो से ही अपने इंटरव्यू के लिए जाने की सोच रही थीं। लेकिन जल्दी-जल्दी में उन्होंने गलत रूट ले लिया और समय बचाने के लिए उन्होंने तुरंत ही रैपिडो बाइक बुक कर ली। उन्हें क्या पता था कि यह जल्दबाजी उनके लिए इतना बड़ा खतरा बनकर सामने आएगी। बाइक जैसे ही सड़क पर आगे बढ़ी, एक दूसरी गाड़ी बिना इंडिकेटर दिए अचानक बाइक के सामने आ गई। ड्राइवर को संभलने का मौका तक नहीं मिला और बाइक सीधे टकरा गई।




सोंजना को आईं गंभीर चोटें
इस टक्कर का सबसे ज्यादा असर सोंजना पर पड़ा। गिरते समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिसका नतीजा यह हुआ कि उनके जबड़े पर तीन फ्रैक्चर आ गए। इसके साथ ही आगे का एक दांत भी टूट गया। ये चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। कुछ दिन बाद उनकी सर्जरी हुई और अब डॉक्टरों का कहना है कि वह पूरी तरह से ठीक होने में उन्हें लगभग तीन महीने लगेंगे। फिलहाल तो वे अपना मुंह पूरी तरह से खोल भी नहीं पा रही हैं,और तरल आहार पर ही हैं।
विज्ञापन


सोंजना ने साझा की अपनी कहानी
सोंजना ने अपनी पूरी दर्द भरी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की। लेकिन इस पोस्ट का मकसद सिर्फ अपनी चोटें दिखाना नहीं था। उनका असली संदेश था, “हेलमेट जरूर पहनें।” उन्होंने साफ लिखा कि अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता, तो शायद उन्हें इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। उनकी यह बात कई लोगों के दिल तक पहुंची। पोस्ट देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है, चाहे सफर कितना भी छोटा क्यों न हो। एक यूजर ने लिखा, “अगर तुमने हेलमेट पहना होता तो तुम बच जाती।” वहीं दूसरे ने सलाह दी कि सड़क पर निकलते समय हमेशा अच्छी क्वालिटी का हेलमेट ही पहनना चाहिए क्योंकि सस्ता हेलमेट किसी काम का नहीं होता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें