फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन का पूरा शेड्यूल जारी, पहले मैच में हरमनप्रीत-मंधाना होंगी आमने-सामने

Sat, 29 Nov 2025 11:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

WPL 2026 Full Schedule Time Table : मुंबई इंडियंस ने 2023 में खिताब जीता था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में चैंपियनशिप जीती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है।
विज्ञापन
हरमनप्रीत और मंधाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत नौ जनवरी से होगी और पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बात की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार, 29 नवंबर को की। इससे पहले 27 नवंबर को दिल्ली में हुए महिला प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन के दौरान लीग के चेयरमैन जयेश जॉर्ज ने टूर्नामेंट की तारीखें और स्थान की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

टूर्नामेंट दो चरणों में बंटा होगा

महिला प्रीमियर लीग का पहला चरण नौ जनवरी से 17 जनवरी तक नवी मुंबई में खेला जाएगा। वहीं दूसरा चरण 19 जनवरी से पांच फरवरी तक वडोदरा (बारोडा) में आयोजित होगा। फाइनल मुकाबला भी वडोदरा में खेला जाएगा। लीग स्टेज में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद तीन फरवरी को एलिमिनेटर और दो दिन बाद यानी पांच फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। शेड्यूल में सिर्फ दो डबल हेडर मुकाबले हैं।

277 प्लेयर्स में से सिर्फ 67 को मिली टीम

महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ी उपलब्ध थे, जिनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इनमें से सिर्फ 67 खिलाड़ियों को ही टीमों ने खरीदा और इनमें से 23 खिलाड़ी विदेशी थीं। फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर कुल ₹40.8 करोड़ खर्च किए।

पिछले सीजन्स के विजेता

मुंबई इंडियंस ने 2023 में खिताब जीता था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में चैंपियनशिप जीती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना होगा।
 

WPL 2026 पूरा शेड्यूल

मैच नं. तारीख होम टीम अवे टीम वेन्यू
1 9 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई
2 10 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
3 11 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई
4 12 जनवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
5 13 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूपी वॉरियर्स नवी मुंबई
6 14 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
7 15 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई
8 16 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस यूपी वॉरियर्स नवी मुंबई
9 17 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
10 17 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स मुंबई इंडियंस नवी मुंबई
11 18 जनवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई
12 19 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
13 20 जनवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस वडोदरा
14 22 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स यूपी वॉरियर्स वडोदरा
15 24 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
16 26 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस वडोदरा
17 27 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
18 29 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
19 30 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स मुंबई इंडियंस वडोदरा
20 1 फरवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स यूपी वॉरियर्स वडोदरा
21 3 फरवरी 2026 एलीमिनेटर - वडोदरा
22 5 फरवरी 2026 फाइनल - वडोदरा
विज्ञापन


(फोटो क्रेडिट: WPL)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें