फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिल्ले के लिए लड़की ने फुटपाथ पर बनाया चादर का झूला, मासूमियत भरा वीडियो जीत रहा दिल

Tue, 15 Sep 2026 10:29 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की फुटपाथ पर चादर से बने झूले में नन्हे पिल्ले को बैठाकर बड़े प्यार से झुलाती नजर आ रही है।

विज्ञापन
फुटपाथ पर पिल्ले को झुलाती झुलाती लड़की - फोटो : @by_shambhavi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटपाथ पर पिल्ले को झूला झुलाती लड़की का वायरल वीडियो: इंटरनेट पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद चेहरे पर अनायास ही मुस्कान आ जाती है और दिल को भी सुकून मिलता है। ऐसे वीडियो हमें  जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों और इंसानियत की खूबसूरत झलक दिखा जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो यूजर्स का दिल छू रहा है, जिसमें एक लड़की फुटपाथ पर चादर से बने झूले में नन्हे पिल्ले को बैठाकर बड़े प्यार से झुलाती नजर आ रही है।

विज्ञापन




सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वीडियो में सड़क किनारे फुटपाथ पर दो बिजली के खंभों के बीच चादर बांधकर झूला बनाया गया है, जिसमें एक छोटा पिल्ला आराम से बैठा नजर आ रहा है। पास खड़ी लड़की बड़े प्यार से पिल्ले को झूला झुलाती है और उसे दुलारती नजर आती है। वह पिल्ले के गाल को प्यार से छूने के बाद अपना माथा उसके सिर से लगा देती है। पिल्ला भी इस प्यार को महसूस कर झूले में आराम से बैठा रहता है। कुछ देर बाद लड़की पिल्ले को अपनी गोद में उठा लेती है। इस प्यारे दृश्य ने वहां से गुजर रहे लोगों का भी ध्यान खींच लिया। कई लोग रुककर पिल्ले को दुलारने लगे। 


एक दिन के लिए टीचर बनने को लेकर बच्चों ने कही मन की बात, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

विज्ञापन



यहां देखें वीडियो-
पैसों से नहीं, प्यार से मिलती है असली खुशी

पिल्ले को झूला झुलाती लड़की के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- उसे देखकर मुझे एहसास हुआ कि हम अपनी जिंदगी का कितना बड़ा हिस्सा उन चीज़ों के पीछे भागते हुए गुजार देते हैं, जिन्हें पैसे से खरीदा जा सकता है, जबकि असली खुशी तो किसी के प्यार में होने जैसी छोटी-सी चीज़ में भी मिल सकती है।




2.5 करोड़ व्यूज और 22 लाख से ज्यादा लाइक्स

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.5 करोड़ बार देखा जा चुका है और 22 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो के ऊपर लिखा कैप्शन ‘शायद खुशी का मतलब कभी यह नहीं था कि आपके पास कितना पैसा है’।यूजर्स को खास संदेश दे रहा है।




यूजर्स ने कही दिल छू लेने वाली बातें

मासूम पिल्ले पर प्यार लुटाती लड़की का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इसने अमीर और खुशहाल जिंदगी का असली अर्थ बताया है। दूसरे यूजर ने लिखा-  सच्ची इंसानियत उन दिलों में मिलती है जो दया का रास्ता चुनते हैं। 



कढ़ी चावल में इतना बटर देख बढ़ी लोगों की धड़कनें, वीडियो देख यूजर्स बोले- दिल का क्या होगा!


क्या हेयर ड्रेसर की जगह ले लेगा AI? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें