फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: हवा में घंटों लटका रहा चोर, शटर में फंसी गर्दन, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

Tue, 14 Apr 2026 10:20 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक लड़का शटर में फंसा हुआ नजर आता है, जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की मदद से उसे बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
शटर में फंसी गर्दन और हवा में लटका चोर - फोटो : @gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Thief Stuck In Shutter Viral Video:  उत्तर प्रदेश के गजियाबाद इंदिरापुरम इलाके के अभय खंड से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का शटर में फंसा हुआ नजर आता है, लड़का चोरी के इरादे से एक क्लीनिक में घुसने की कोशिश करता है, लेकिन तभी कुछ ऐसा हो जाता है कि उसकी यह कोशिश उलटी पड़ गई। वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक लड़का क्लिनिक में सेंध लगाने पहुंचा, लेकिन वह शटर में ऐसा अटका कि वो न अंदर जा पाया और न बाहर निकल पाया बस बीच में लटका रह गया। बताया जा रहा है कि लड़का चोरी के इरादे से एक क्लीनिक में घुसने की कोशिश कर रहा था। जो एक हृदय रोग विशेषज्ञ का था। 

Viral Video: विदेशी समझकर लड़की ने की ठगने की कोशिश, फिर जो हुआ उसे देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

दरअसल, जब वह लड़का क्लिनिक के अंदर घुसने के लिए शटर और दीवार के बीच की संकरी जगह से निकलने लगा, तो उसी जगह उसकी गर्दन फंस गई। स्थिति इतनी खराब हो गई कि वह बीच में ही हवा में लटक गया। काफी देर तक फंसे रहने के बाद लड़का घबरा गया। उसने बाहर निकलने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं मिला, तो उसने शटर को जोर-जोर से लात मारना शुरू कर दिया ताकि किसी का ध्यान उसकी ओर जाए।

 


शटर की आवाज सुनकर पास के क्लिनिक के कर्मचारी सतर्क हो गए और तुरंत वहां पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के लिए भी यह स्थिति आसान नहीं थी। लड़का जिस तरह फंसा हुआ था, उसे बिना चोट पहुंचाए निकलना मुश्किल था। ऐसे में पुलिस ने अग्निशमन विभाग को बुलाया। कुछ ही समय में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और रात करीब 1:15 बजे बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने बहुत सावधानी के साथ शटर के कुछ हिस्सों को हटाया और धीरे-धीरे लड़के को बाहर निकाला।

विज्ञापन

वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कल रात क्लिनिक में सेंध लगाते समय एक चोर की गर्दन उस क्लिनिक के धातु के घूमने वाले शटर में फंस गई। जिसके बाद वह दोपहर तक वहीं लटका रहा, जब दमकलकर्मियों ने सीढ़ी की मदद से उसे बचाया गया।

Viral Video: न्यूयॉर्क मेट्रो में दिखा अजीब नजारा, जिंदा कॉकरोच वाली जैकेट पहने शख्स का वीडियो हुआ वायरल


Viral Video: नकल रोकने के लिए ट्यूशन टीचर ने अपनाया अनोखा तरीका, सड़क किनारे बैठाकर करा दी परीक्षा

बता दें कि इस पूरे बचाव अभियान के दौरान लड़के को कोई गंभीर चोट नहीं आई। बाहर निकालने के बाद उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया, बाद में उसकी जांच और इलाज के लिए उसे सरकारी अस्पताल भी भेजा गया।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ इसे मजाकिया नजर से भी देख रहे हैं। वीडियो देखकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- यह किसी फिल्मी सीन जैसी लग रहा है। तो वहीं कई लोग इसे सबक के रूप में भी देख रहे हैं कि, गलत काम करने का नतीजा ऐसा भी हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें