फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Viral Video: लड़की की हो गई शादी और पता भी नहीं चला, नहीं मिल रहा पति! सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Tue, 14 Mar 2023 05:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की को देख जा सकता है। वीडियो में वह अपना दर्द बयां कर रही है। लड़की अपना दर्द बयां करते हुए कहती है कि भाई होली के नाम पर कोई हमेशा के लिए मेरी मांग भर गया।
विज्ञापन
लड़की की हो गई शादी और पता भी नहीं चला! - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Funny Viral Video: होली में लगभग सभी लोग रंग और गुलाल एक दूसरे को लगाते हैं। हालांकि आज कल लोग हरबल गुलाल और रंग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोग पक्का रंग दूसरों को लगा देते हैं जो कई दिनों तक नहीं छूटता है। सोशल मीडिया पर अब एक इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की बता रही है कि उसकी मांग में किसी ने पक्का रंग भर दिया और फिर भाग गया। 

विज्ञापन


होली के त्योाहार में बहुत से लोगों के साथ यह होता है कि मस्ती में उन्हें यह नहीं पता चलता है कि उन्हें कौन कहां से आया और रंग लगाकर चला गया। इसकी वजह यह भी है कि सभी के चेहरे पर रंग लगे होते हैं, जिसकी वजह से लोगों की पहचान करना मुश्किल होता है। 

वायरल वीडियो में दिख रही लड़की के साथ भी शायद ऐसा ही कुछ हुआ है। उसका सबसे बड़ा दुख यह है कि होली में उसकी मांग कौन भरकर चला गया और उसे पता नहीं चला। अब यह पक्का रंग छूट भी नहीं रहा है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की को देख जा सकता है। वीडियो में वह अपना दर्द बयां कर रही है। लड़की अपना दर्द बयां करते हुए कहती है कि भाई होली के नाम पर कोई हमेशा के लिए मांग भर गया। तीन दिन से रगड़ रही हूं, लेकिन निकल ही नहीं रहा। इतना गाढ़ा प्यार कर गए। बताओ हमारी शादी हो गई और हमें पता भी नहीं चला। यह शोभा देता है आपको।

लड़की आगे कह रही है बता देते, हम मारते थोड़े ही यार। हम भी 21 साल से सिंगल हैं, ठीक है अचानक से शादी हो गई। पर बता तो दो किससे हुई है और हम भी खुश हों। अब कोई पूछे कि मांग कौन भर गया, तो हम किसका नाम लेंगे। अच्छे घर के लोग ऐसा करते हैं क्या? अब हम फाॅर्म में क्या लिखें? 

Baba Vanga Predictions: धरती पर आने वाला है विनाशकारी तूफान, सच हुई बाबा वेंगा की साल 2023 की यह भविष्यवाणी!
विज्ञापन

 

Optical Illusion: क्या आप झील में कछुआ को ढूंढ सकते हैं? हिम्मत है तो सात सेकेंड में ढूंढकर दिखाइए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे बार-बार देखेंगे। इंस्टाग्राम पर memecentral.teb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पोस्ट पर कई यजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें