फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: चलती गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर हवाबाजी करना लड़कों को पड़ा भारी, जानलेवा स्टंट का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 18 Feb 2026 04:31 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट के कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपका भी दिमाग घूम जाएगा। वीडियो में चार लड़के चलती गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर हवाबाजी करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
चलती गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर हवाबाजी दिखाते लड़के - फोटो : @iNikhilsaini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Stunt Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर रील्स का ऐसा खुमार छाया हुआ है कि हर कोई खुद मशहूर होने की होड़ में भागता नजर आ रहा है। कहीं सड़क पर, कहीं मॉल में, तो कहीं ऑफिस की सीढ़ियों पर लोग कैमरा लगाकर वीडियो बनाते नजर आते हैं। रील बनाना गलत नहीं, लेकिन दिक्कत तब होती है जब दिखावे और लाइक्स की होड़ में लोग अपनी जान को ही खतरे में डाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें चार लड़के चलती गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर हवाबाजी करते नजर आ रहे हैं।

Viral Video: IIT Bombay के लेक्चर हॉल में हुई 'डोगेश भईया' की एंट्री, लोग बोले- यही है असली टॉपर

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि चार युवक हवाबाजी दिखाने के चक्कर में चलती गाड़ी की बोनट पर खड़े हैं। तभी अचानक कुछ ऐसा होता है, जिसकी उम्मीद शायद युवकों को भी नहीं रही होगी। युवक जिस गाड़ी की बोनट पर खड़े हैं, वह एक काफिले के साथ काफी तेज रफ्तार में सड़क पर लहराती हुई चलती दिख रही है। लड़कों को अपनी सुरक्षा के साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की भी परवाह नजर नहीं आती है। तभी तेज स्पीड में आगे बढ़ रही गाड़ी के सामने अचानक एक ट्रैक्टर आ जाता है। जैसे ही कार चालक अपने सामने ट्रैक्टर को देखता है, वैसे ही उसे झटके में ब्रेक लगाना पड़ जाता है। यह झटका इतना जोर था कि बोनट पर खड़े चारों लड़के संभल नहीं पाते और एक-एक करके सड़क पर गिर जाते हैं।

 

विज्ञापन


लड़कों को हवाबाजी दिखाना पड़ गया भारी

वीडियो देखकर यह नहीं लगता कि उन्हें कोई गंभीर चोट लगी होगी। गाड़ी के बोनट से गिरने के बाद चारों लड़के एक-एक करते खड़े होते नजर आते हैं, और वहां देखते ही देखते भीड़ जमा हो जाती है। स्टंट जानलेवा होते हैं, लेकिन इसके बावजूद नौजवान स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आते हैं। सोशल मीडिया के दौर में कुछ सेकंड की लोकप्रियता पाने की चाहत अब लोगों को इस हद तक ले जा रही है कि वे अपनी जान तक दांव पर लगाने से नहीं हिचक रहे हैं। लाइक, व्यू और फॉलोअर्स की भूख ऐसी बढ़ चुकी है कि समझदारी और सुरक्षा पीछे छूटती जा रही है।

Viral Video: सामने से आ रही थी तेज रफ्तार ट्रेन और पटरी पर दौड़ रहा था शख्स, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

Viral Video: यूपी में कार्ड छपवाकर शख्स ने मनाया अपनी बकरियों का जन्मदिन, डीजे पर जमकर नाचे लोग


वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

बोनट पर खड़े होकर हवाबाजी करते लड़कों के इस वीडियो को एक्स पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे कई लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। जबकि, कुछ लोग इस वीडियो पर चटकारे भी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें