फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मॉडल को मिला 6.8 करोड़ डॉलर का मुआवजा

Sat, 09 Jul 2016 02:13 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
पूर्व मॉडल - फोटो : BBC
विज्ञापन
लंदन की एक अदालत ने पूर्व अमरीकी मॉडल को तलाक के मामले में 6 करोड़ 80 लाख डॉलर का मुआवजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


ब्रिटेन में तलाक के मामले में इसे अब तक की सबसे अधिक मुआवजे की राशि बताया जा रहा है। इस पूर्व अमरीकी मॉडल का नाम क्रिस्टीना एस्ट्राडा है और उनका निकाह सऊदी अरब के एक अरबपति व्यवसायी शेख वालिद जुफैली से हुआ था।

इस व्यवसायी ने पूर्व मॉडल को इस्लामिक कानून के तहत दो साल पहले तलाक दिया था।
विज्ञापन

कपड़ों और पांच कारों के लिए 13 लाख डॉलर की मांग

पूर्व मॉडल - फोटो : BBC
क्रिस्टीना ने इस अरबपति व्यवसायी पर आरोप लगाया है कि शेख वालिद ने उन्हें बिना बताए तलाक दिया और एक दूसरी महिला से निकाह कर लिया।


पूर्व मॉडल का आरोप है इस अरबपति ने ब्रिटेन में तलाक के बाद दिए जाने वाले मुआवजे से बचने के लिए, राजनयिकों को दूसरे देश में कानूनी कार्रवाई में मिलने वाली छूट का इस्तेमाल करने की कोशिश की।

एस्ट्राडा ने हर साल के कपड़ों और पांच कारों के लिए 13 लाख डॉलर की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें