कौन सी थाली में रखा है असली खाना?
- फोटो : instagram/ruandchai
Realistic Food Painting: दुनिया में आपने कई प्रकार की कलाकृतियां देखी होंगी जिनमें मूर्तिकला और विभिन्न वास्तुकला शामिल हैं। कलाकृति को कलाकार अलग-अलग तरीकों से देख सकता है। अब इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक कलाकार द्वारा डोसा सांभर, अप्पम, स्टू सूप, उत्तपम और पाव भाजी की थाली की पेंटिंग बनाई गई दिखाई दे रही है।
इस कलाकृति को बनाने वाले कलाकार का नाम रुचा है। रुचा-चैतन्य के साझा इंस्टाग्राम से इस तस्वीर को शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि ये पेंटिंग्स अपने नए घर में पहुंच चुकी हैं। मैंने अप्पम पेंटिंग के साथ एक और पाव भाजी और डोसा पेंटिंग बनाई। ये तीनों अब अपने प्यारे घर में खुशी-खुशी रह रहे हैं। इस वायरल वीडियो में रुचा लिमये को उनकी कलाकृित के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा है कि कौन सा रियल फूड है? इसकी पहचान कर बताएं।
रुचा लिमये ने वीडियो के आखिरी में बताती हैं कि सिर्फ उत्तपम ही असली फूड था और बाकी सब पेटिंग थी। इस वीडियो देखने के बाद अधिकतर लोगों को पहली नजर में धोखा हो गया। कई लोग असली और नकली फूड की पहचान नहीं कर पाए। इस वायरल वीडियो को अब तक साढ़े छह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 19 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। अभी वीडियो के व्यूज और लाइक्स बढ़ते जा रहे हैं।
Ajab-Gajab: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने किए ऐसे कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर साइन, हर महीने खाने को मिलेगा फ्री पिज्जा
रुचा लिमये की इस अद्भुत कलाकृति को देखकर इंस्टाग्राम यूजर हैरत में पड़ गए हैं और अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, अविश्वसनीय। दूसरे यूजर ने लिखा है, मैंने सोचा सभी असली हैं। इसी तरह कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। इस तस्वीर को देखकर असली खाना कौन सी थाली में है बताने में आपका भी दिमाग घूम जाएगा।