फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्चर्य से भरी हैं ये पांच जगहें, यहां आने के बाद दुनिया के सात अजूबों को भूल जाएंगे!

Sat, 28 Mar 2020 09:19 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आश्चर्य से भरी जगह - फोटो : Social media
दुनिया के सात अजूबों के बारे में तो आप जानते ही होंगे और शायद इनमें से कई अजूबों को देखा भी होगा। लेकिन इसके अलावा भी दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो बेहद ही खूबसूरत और आश्चर्यचकित कर देने वाली हैं। आज हम आपको ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती ही ऐसी है कि यहां आने के बाद आप शायद दुनिया के सात अजूबों को भी भूल जाएंगे। इन जगहों के बारे में तो शायद आपने सुना भी नहीं होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
'ज्वेल्स ऑफ लेक सुपीरियर' - फोटो : Social media
ये है अमेरिका की सबसे बड़ी झील में स्थित एपोस्टल द्वीप (आइलैंड), जिसे 'ज्वेल्स ऑफ लेक सुपीरियर' भी कहा जाता है। यहां किनारे पर बनी रेतीली नुकीली चट्टानों का नजारा तो देखते ही बनता है। इन चट्टानों के ऊपर पौधों की कई प्रजातियां हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
जेरिकोआकोरा - फोटो : Social media
इस जगह का नाम है जेरिकोआकोरा, जो ब्राजील का एक छोटा सा गांव है। फोर्टलेजा से 300 किलोमीटर पश्चिम में स्थित इस जगह पर स्थित रेत के टीले इतने खूबसूरत लगते हैं कि यहां दूर-दूर से लोग इन्हें देखने के लिए आते हैं। यह जगह पर्यावरण संरक्षित क्षेत्र घोषित है। 

4 of 6
लास लजास कैथेड्रल, कोलंबिया - फोटो : Social media
यह एक गिरजाघर है, जो इक्वाडोर की सीमा से लगे कोलंबिया के शहर इपियालेस में पड़ता है। दूर से यह देखने पर यह ऐसा लगता है जैसे जंगलों के बीचों-बीच इसे उठाकर रख दिया गया है। इसका नाम है लास लजास। इस कैथेड्रल के 100 मीटर नीचे एक नदी बहती है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। 
विज्ञापन

5 of 6
अबू धाबी का रेतीला समंदर - फोटो : Social media
ये अबू धाबी का रेतीला समंदर है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी खाली जगह भी कहते हैं। यह सऊदी अरब से लेकर यमन, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात तक फैला है। कई लोग इस जगह को देखकर सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसी भी कोई जगह धरती पर मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कलश घाटी, पाकिस्तान - फोटो : Social media
पाकिस्तान की कलश घाटी दुनिया की उन खूबसूरत और आश्चर्य से भर देने वाली जगहों में से एक है, जहां के बारे में कहा जाता है कि यह पाकिस्तान की रहस्यपूर्ण घाटी है। हिंदुकुश पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसी इस घाटी के प्राकृतिक नजारे लोगों का मन मोह लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें