फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर पान खिलाने के नाम पर भाई ने उतारी आंटी के मुंह की आरती, इंतजार करती रही मैडम, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 10 Oct 2026 05:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: एक फंक्शन में फायर पान खिलाने के बजाय पान वाला उसे महिला के मुंह के सामने गोल-गोल घुमाने लगा। महिला इंतजार करती रहीं और आखिर में उनकी बात सुनकर लोग हंस पड़े। वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम @its.shaikho
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। एक फंक्शन में महिला फायर पान खाने पहुंचती हैं। पान वाला पान तैयार करके उसमें आग लगाता है, लेकिन महिला को खिलाने के बजाय उसे उनके मुंह के सामने गोल-गोल घुमाने लगता है। महिला मुंह खोले पान खाने का इंतजार करती रहती हैं और भाई अपनी अलग ही धुन में लगा रहता है। यह नजारा देखकर लोगों को लग रहा है कि पान वाला पान नहीं खिला रहा, बल्कि आंटी के मुंह की आरती उतार रहा है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में महिला पान खाने के लिए तैयार खड़ी दिखाई देती हैं। पान वाला जलते हुए पान को उनके मुंह के सामने घुमाता रहता है। आसपास मौजूद लोग भी इस नजारे को देखते नजर आते हैं। महिला काफी देर तक इंतजार करती हैं, लेकिन पान खाने की उनकी बारी आती ही नहीं। वीडियो के आखिर में एक महिला हंसते हुए कहती हैं, 'खिला भी दे भाई, बारात को कल सुबह पनवेल भी निकलना है।' उनकी यह बात सुनकर वीडियो और भी मजेदार लगने लगता है। यही वजह है कि लोग इस पूरे नजारे को देखकर खूब हंस रहे हैं।
 




लोगों ने कहा- मुंह की आरती उतार रहा है
वीडियो सामने आते ही लोगों ने मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, 'ये आरती ही उतार रहा है।' दूसरे ने मजाक में कहा, 'पान खिला रहे हो या मजे ले रहे हो।' वहीं, एक यूजर ने लिखा कि पीछे खड़ी आंटी हंसी रोकने की पूरी कोशिश कर रही हैं। एक और यूजर ने लिखा, 'खिला भी दे, मेरा भी मुंह खुला हुआ है कब का।' किसी ने महिला को सांस लेने की सलाह दे डाली, तो किसी ने कहा कि आंटी के मुंह की आरती उतार ली। कुल मिलाकर, पान वाले की इस हरकत और महिला के धैर्य ने लोगों को हंसने का मौका दे दिया।
विज्ञापन


क्या होता है फायर पान?
फायर पान पान परोसने का एक ऐसा तरीका है, जिसमें पान में अलग-अलग भरावन डालकर उसे आग के साथ परोसा जाता है। इसे तैयार करने और परोसने का तरीका दुकानदार के हिसाब से अलग हो सकता है। हालांकि, आग के साथ पान खाने का यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसे आजमाते समय सावधानी जरूरी है। फिलहाल, इस वीडियो में पान वाले का अंदाज और महिला का मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन कर रहा है।

 

दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति, हत्या करना मानती है मर्दानगी की निशानी, जानिए इनसे जुड़ी रोचक बातें


वायरल वीडियो: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, हवा में उछली युवती, बंपर पकड़कर बचाई जान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें